फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   govindd sagerr bandh

बांध में पर्याप्त पानी, पर गोविंद नगर ‘प्यासा’

Wed, 10 Apr 2019 12:59 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 10 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
govindd sagerr bandh
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर के गोविंद सागर बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी मोहल्ला गोविंदनगर वासियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। इससे लगे कई मोहल्लों में भी पेयजल की समस्या गहरा गई है। इसका कारण मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होना है। यहां सुबह आपूर्ति प्रारंभ होते ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी का फव्वारा उठने लगता है, जिससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

नगर की जलापूर्ति जल संस्थान के सहारे है, लेकिन होली के त्योहार से लोअर जोन की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पा रही है। कभी इसमें श्रमिकों की कमी आड़े आ जाती है तो कभी पाइप लाइन का स्विच वाल्व खराब हो जाता है। बीते दिवस स्विच वाल्व खराब हुआ तो तीन दिन से मोहल्ला चौबयाना, चिरौलपुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा की जलापूर्ति गड़बड़ाई हुई है। यहां दस- पंद्रह मिनट जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंद नगर की अलग ही कहानी है। यहां रामलीला मैदान के बंध पर आठ-दस दिन से मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। जब सुबह पानी की आपूर्ति होती है तो पानी का फव्वारा ऊपर की ओर उठने लगता है। इस कारण पाइप लाइन में पानी का दवाब नहीं बन पा रहा है। गड़बड़ाई जलापूर्ति से मोहल्ला गोविंद नगर, बाहुबलि नगर, कर्माबाई नगर में पेयजल की समस्या गहरा गई है। मोहल्ला गोविंद नगर में कई ऐसी गलियां हैं, जहां महीनों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासी पूरी तरह आसपास लगे हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं। मस्जिद के पास लगे एक हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। स्थानीय महिलाओं में पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं होने से आक्रोश पनप रहा है। इसी तरह नेहरू नगर में पानी की समस्या किसी से छिपी नहीं है। नेहरू नगर में कई हैंडपम्प खराब हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मोहल्ला बाहुबलि नगर के ऊपरी इलाके में पेयजल का बुुरा हाल है। यहां दो माह से नल नहीं आ रहे हैं। इस कारण हैंडपंप के सहारे थे, वह भी खराब हो गया था। जिसे कल ही सही करवाया है।
- नीतू
बाहुबलि नगर
----
बाहुबलि नगर में पेयजल की कई दिनों से समस्या बनी है। इसकी शिकायत विभाग को करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। यदि ऐसा ही रहा तो गर्मियां निकालना मुश्किल हो जाएगा।
- सुषमा
बाहुबलि नगर
----
गर्मी ने रोद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। इससे जमीन में भी पानी नीचे की ओर खिसकने लगा है। बोरिंग से बमुश्किल आधा घंटा पानी निकल रहा है। ये हाल अभी है तो मई व जून की गर्मी में क्या होगा? इसे लेकर परेशान हैं।
- क्रांति देवी
बाहुबलि नगर
----
मस्जिद के सामने की गली में महीनों से पानी नहीं आ रहा है। विभाग की लापरवाही का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दस दिनों से मेन लाइन टूटी पड़ी है, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी विभागीय कर्मी इसे सुधारने नहीं आ रहे हैं।
- नाजमीन
गोविंद नगर
----
मोहल्ला कर्माबाई नगर में पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन इसे अब तक जोड़ा नहीं गया है तो कई स्थानों पर गंदा पानी आ रहा है। विभागीय कर्मी क्षेत्र में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

- आयशा
गोविंद नगर
पाइप लाइन का स्विच वाल्व सही हो गया है। मोहल्ला गोविंद नगर की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का कल बुधवार से काम लगाया जाएगा। मरम्मत कार्य में कर्मियों व धन की कमी से समस्या आ रही है।
- प्रवीण यादव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed