फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   govind sager dam mentinence

गोविंद सागर बांध की बदलेगी सूरत, खर्च होंगे 19.11 करोड़

Mon, 28 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
govind sager dam mentinence
ललितपुर। उन्हत्तर साल पुराने गोविंद सागर बांध को मजबूती दी जाएगी। अधूरी चहारदीवारी को पूरा किया जाएगा। साथ ही गेट को मशीन से आपरेट करने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, सर्विस रोड, वाहन पार्किंग, तलहटी में पार्क बनाया जाएगा। इन सभी कामों पर सिंचाई विभाग द्वारा 19.11 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध का निर्माण 1952 में किया गया था। इस बांध में अठारह गेट पानी छोड़ने के लिए लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बारिश का ज्यादा पानी एकत्रित होने की स्थिति में बांध को स्वचालित साइफन प्रणाली से लैस किया गया है। बांध का इस्तेमाल सिंचाई के साथ पेयजल आपूर्ति में भी किया जाता है। कई छोटी-बड़ी नहर निकाली गई हैं। बांध काफी पुराना होने के कारण उसमें कई कमियां आ गई हैं। पिछले साल से तकनीकी समिति ने बांध का गहनता से निरीक्षण किया था। इसके उपरांत पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें सोलर लाइट, वाहन पार्किंग, सर्विस रोड का निर्माण, बांध की चहारदीवारी का निर्माण, पिचिंग, तलहटी में पार्क विकसित करने, डायवर्जन चैनल तैयार करने, गेट के आगे सीसी रोड का निर्माण करने, गेट को मशीन से आपरेट करने को शामिल किया गया। मुख्य अभियंता समिति द्वारा इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब इसे प्रमुख अभियंता कमेटी के समक्ष प्रस्तुत लाया जाएगा। इस कमेटी की मुहर लगने पर शासन द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य तीन बांधों का प्रोजेक्ट शुरुआत में ही हुआ फेल
ड्रिप योजना (बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना) के अंतर्गत जिले के गोविंद सागर बांध के साथ जामनी बांध, शहजाद बांध व माताटीला बांध को सम्मिलित किया गया है। इन बांधों के प्रोजेक्ट भी मुख्य अभियंता समिति के समक्ष लाए गए थे लेकिन उनमें कई तकनीकी कमियां पाई गई हैं, जिस कारण इनके प्रोजेक्टों को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के प्रोजेक्ट को मुख्य अभियंता कमेटी ने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। हालांकि, इसमें कुछ तकनीकि कमियां बताई गई हैं, जिसे दूर करने के पश्चात प्रमुख अभियंता कमेटी के समक्ष लाया जाएगा। इस कमेटी से मंजूरी मिलने के उपरांत शासन द्वारा बजट जारी कर दिया जाएगा।
- मनमोहन सिंह, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed