फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Government stands with farmers in disaster: MP

आपदा में किसानों के साथ खड़ी है सरकार: सांसद

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Government stands with farmers in disaster: MP
ललितपुर। ओलावृष्टि से प्रभावित फसल क्षति हेतु राहत धनराशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अनुराग शर्मा व एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने राहत प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि विगत दिनों ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति पहुंची है, जिसके प्रति सरकार पूर्ण संवेदनशील है। इसी का परिणाम है कि ओलावृष्टि होने के 4 से 5 दिन के भीतर ही किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचायी जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 600 करोड़ की धनराशि तत्काल जारी कर दी है, जो बीमा कंपनियों के माध्यम से जल्द ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को जो क्षति हुई उसकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकता, लेकिन मुख्यमंत्री ने तत्काल मदद भेजकर किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीमें गठित की थीं, जिनकी रिपोर्ट में कुल 85 गांवों के 4175 किसानों की 2094 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई फसलों को नुकसान होना पाया गया, इसके लिए शासन द्वारा 3 करोड़ की धनराशि भेजी है। इस धनराशि में ललितपुर तहसील के किसानों के लिए एक करोड़ 25 लाख, महरौनी के लिए एक करोड़ 5 लाख, पाली के लिए 16 लाख 43 हजार व तालबेहट तहसील के लिए 53 लाख की धनराशि निर्गत की गई है, जो प्रभावित किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है। इसके साथ ही वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए 10 करोड़ 12 लाख 71 हजार 953 रुपये की धनराशि भी किसानों के खातों में भेजी जा रही है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, पूर्व विधायक बबीना केपी सिंह राजपूत, केपी राजा बुंदेला, गंदर्भ सिंह, दिनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed