{"_id":"1f72e83dcd3859fe1d18697e663a3dce","slug":"goverment-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त शिक्षकों के कार्यस्थल से प्राचार्य अनभिज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त शिक्षकों के कार्यस्थल से प्राचार्य अनभिज्ञ
ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों के कार्यस्थलों से डायट प्राचार्य पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। बेसिक शिक्षा अफसरों ने भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों की सूची उन्हें मुहैया नहीं कराई है, जबकि नियमत: नवनियुक्त शिक्षकों की सूची डायट प्राचार्य के पास भेजी जाती है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय से संबंधित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पिछले दिनों अपनाई गई थी। इस दौरान तमाम कमियां उजागर हुईं थीं, जिसमें महिला और विकलांग शिक्षकों से विद्यालयों के विकल्प लेते समय काउंसलिंग में ही सूची रद्दोबदल कर दी गई। नतीजा यह हुआ कि कई विद्यालयों में एक से अधिक विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति हो गई। इस तरह के मामले सामने आने पर कई शिक्षकों के कार्यस्थल संशोधित कर दिए तो कई विद्यालयों में अभी भी एक से अधिक विज्ञान शिक्षक डे हुए हैं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौंड़ा में स्वीकृत पद से ज्यादा शिक्षक हो गए हैं। इस संबंध में बीएसए एसपी यादव ने स्वीकार किया कि कुछ विद्यालयों के नाम एक जैसे होने के कारण ऐसी स्थिति बनी। हालांकि ऐसे मामले संज्ञान में आने पर उन्हें संशोधन कर दिया गया। भर्ती प्रक्रिया में 171 गणित और 170 विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की हुई है। खास बात यह है कि शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद उसकी सूची जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नहीं भेजी गई है। डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला का कहना है कि नवनियुक्त शिक्षकों की सूची उन्हेें अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
मार्गदर्शन मांगा तो थमा दिया स्पष्टीकरण
ललितपुर। ब्लाक बार की एक प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय में पहले से विज्ञान शिक्षक तैनात होने की स्थिति में बीएसए से मार्गदर्शन मांगा तो उन्होंने इसे अवहेलना मानते हुए प्रधानाध्यापिका को स्पष्टीकरण थमा दिया है।