फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goverment polytecnic formed as 50 bed hospital

अब जिले में भर्ती हो सकेंगे कोरोन संक्रमित 80 मरीज

Mon, 13 Jul 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
goverment polytecnic formed as 50 bed hospital
राजकीय पॉलिटेक्निक एल- 1 अटैच अस्पताल का निरीक्षण करते एडीएम अनिल कुमार मिश्रा व सीएमओ डा. प्रताप ? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से तालबेहट एल-1 हास्पिटल फुल होने की कगार पर पहुंच गया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने तालबेहट के राजकीय पॉलीटेक्निक में 50 बेड का अटैच अस्पताल बनाया है। यहां पर पलंग और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब यहां शीघ्र ही कोविड- 19 के सामान्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इस तरह अब जिले में 80 कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती करने की सुविधा हो गई है।
विज्ञापन

शुरुआत में कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए झांसी रेफर किया जा रहा था, तब संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कमी थी। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। इससे मरीजों को भर्ती करने की स्थिति को देखते हुए कोविड-19 अस्पतालों का विस्तार किया रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिए तालबेहट में एल-1 हॉस्पिटल बनाया। जहां पर केवल 30 बेड की सुविधा की गई है। लेकिन, लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने से तीन दिन में ही आधे से अधिक पलंग भर गए हैं। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

तालबेहट स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में 50 बेड का एल-1 अटैच अस्पताल बनाया गया है। विभाग द्वारा कॉलेज के कक्षों में पलंग डलवा दिए गए हैं। इन पर गद्दा व बेडशीट बिछा दी गई है। यहां पर एक बेड से दूसरे बेड में एक मीटर से अधिक दूरी बनाई गई है। मरीजों के लिए हवा के लिए पंखा व शौचालयों का निर्माण कराया गय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी हाल में 50 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा कर ली गई है। आवश्यकता पड़ने पर और पलंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गंभीर मरीज नहीं होंगे भर्ती
एल-1 अस्पताल में गंभीर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा नहीं है। यहां पर केवल सामान्य मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा, जिनमें कोरोना संक्रमण की जांच में कोविड-19 पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई हो और किसी भी तरह की अन्य समस्या नहीं हो। न ही संक्रमित को कोई पूर्व से अन्य बीमारी हो। यदि संक्रमित मरीज को परेशानी होती है, जैसे सांस लेने में दिक्कत या कोई अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो, तो ऐसे मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर किया जाएगा।

--------
शुरुआत में कोरोना संक्रमित 30 मरीजों को भर्ती की सुविधा के लिए तालबेहट में एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया था, लेकिन संक्रमितों की संख्या को देखते हुए 50 पलंग का अटैच अस्पताल बनाया गया है। जहां पर कोरोना संक्रमित सामान्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed