फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   goverment land occupation mafia

प्रभावशाली कर रहे है सरकार की जमीनों पर निर्माण

Sat, 13 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
goverment land occupation mafia
jhopdi.jpeg - फोटो : jhopdi.jpeg
तालबेहट। राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत और अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली के चलते क्षेत्र में कई जगह शासकीय जमीनें भू माफिया के निशाने पर हैं। खुलेआम भू माफिया शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से मौन साधे है। इस समय प्रभावशाली ककड़ारी, चंद्रापुर, उदगुवा, चादरा आदि गांवों में अवैध रूप से शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। वहीं, भू माफिया योजनाबद्ध तरीके से शासकीय जमीनों पर कब्जा करने पर आमादा है। ग्रामीणों की शिकायत करने के बावजूद राजस्व विभाग इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस समय क्षेत्र के ग्राम ककड़ारी में राजमार्ग पर, तालाब मार्ग पर, पूराकलां मार्ग पर ग्राम चंद्रापुर और चुरावनी में और चॉदरा और उदगुवा में मुख्य मार्ग पर दबंगों द्वारा सरकारी सड़क के किनारे वाली बेशकीमती जमीनों पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, राजस्व कर्मचारी जानकारी के बाद मौन है।
विज्ञापन

मात्र रिपोर्ट तक सीमित है कार्रवाई
शासकीय जमीनों पर अवैैध कब्जा करने की शिकायत यदि ग्रामीणों द्वारा की जाती है तो लेखपाल मात्र इसकी सूचना तहसीलदार को देकर कब्जा धारी पर 67 रास के तहत कार्रवाई कर अपनी इति श्री कर लेता है। वहीं, अधिकारी इसी रिपोर्ट को ही अंतिम कार्रवाई मान कर शांत हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गांव सभा की जमीन पर कब्जा करने की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि गांव सभा या सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो उन्हें हटवाया जाएगा तथा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विशेश्वर सिंह, तहसीलदार तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed