फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gorakhpur team was victorious in state level open senior women Kho-Kho.

Lalitpur News: राज्य स्तरीय ओपन सीनियर महिला खो-खो में गोरखपुर की टीम रही विजयी

Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team was victorious in state level open senior women Kho-Kho.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। प्रथम राज्य स्तरीय ओपन सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने किया। प्रतियोगिता में 11 मंडलीय टीमों ने भाग लिया। पहला लीग मैच गोरखपुर व आगरा के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम विजयी रही।
स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में झांसी, आगरा, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, लखनऊ, बस्ती, वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने भाग लिया। विधायक ने टॉस उछालकर गोरखपुर और आगरा की टीम का पहला मैच शुरू कराया। आगरा की टीम को एक अंक से पराजित कर गोरखपुर टीम विजयी रही। दूसरे मैच में मेरठ ने बस्ती की टीम को तीन अंकों से पराजित किया। तीसरा मैच वाराणसी और मेरठ के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी टीम पांच अंकों से जीत गई। चौथे मैच में सहारनपुर की टीम को हराकर झांसी की टीम एक अंक से विजयी हुई। पांचवें मैच में लखनऊ ने अलीगढ़ की टीम को सात अंकों से पराजित किया। चित्रकूट और प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने 18 अंक से मैच जीत लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव, दिव्या रिछारिया, डॉ जितेंद्र वेद, जगदीश सिंह लोधी, हरीराम निरंजन आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील व प्रीती ने किया।
विज्ञापन

-----------
स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया
उच्च प्राथमिक विद्यालय मैलवारा कलां की छात्रा रागिनी, मुस्कान, प्रिंसी, आराधना, दीपिका, प्रतिज्ञा, नंदिनी, दीक्षा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------लंबे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे राज्यमंत्री
स्पोर्ट स्टेडियम में पहली बार हो रही राज्य स्तरीय ओपन सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता के उद्धाटन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक को आमंत्रित किया था। निर्धारित समय तीन बजे सदर विधायक स्टेडियम पहुंच गए, लेकिन राज्यमंत्री नहीं पहुंचे। इस पर खो-खो प्रतियोगिता का औपचारिक रूप से विधायक से शुभारंभ करा दिया गया। लेकिन, दीप प्रज्ज्वलन के लिए राज्यमंत्री के आने का इंतजार होता रहा। आयोजकों ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कुछ देर में आ रहे हैं, लेकिन पांच बजे तक जब वह नहीं पहुंचे तो विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला सेवायोजन अधिकारी से दीप प्रज्ज्वलन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed