फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goods train divided into two parts due to breaking of coupling in Dhaura

Lalitpur: धौर्रा में कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी, सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप, लदा था कोयला

Wed, 15 Mar 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

धौर्रा रेलवे स्टेशन के रेलवे गेट संख्या 319 पर बुधवार की देर शाम को बीना से ललितपुर की ओर जा रही कोयला से भरी मालगाड़ी के इंजन से करीब पांच बोगी के बाद कपलिंग अचानक से टूट गई, जिससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई।

विज्ञापन
Goods train divided into two parts due to breaking of coupling in Dhaura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे बीना से ललितपुर की ओर आ रही एक मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी व स्टाफ मौके पर पहुंच गए और कपलिंग जोड़ी गई। इससे करीब आधा घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही।

विज्ञापन


धौर्रा रेलवे स्टेशन के रेलवे गेट संख्या 319 पर बुधवार की देर शाम को बीना से ललितपुर की ओर जा रही कोयला से भरी मालगाड़ी के इंजन से करीब पांच बोगी के बाद कपलिंग अचानक से टूट गई, जिससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। यह देख चालक ने कुछ ही आगे धौर्रा स्टेशन के पास मालगाड़ी को रोक दिया और इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।

विज्ञापन

जिस पर कंट्रोल रूम को एवं मंडलीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिस पर स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी के इंजन वाले हिस्से को गेट के पास पीछे की ओर ले जाकर कपलिंग को जोड़ने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं गेट के पास कपलिंग टूटने से रेलवे गेट भी उतने समय के लिए बंद रहा, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed