फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good news: Patients will get test report at CHC PHC in ten minutes

खुशखबर : सीएचसी पीएचसी पर मरीजों को दस मिनट में मिलेगी जांच रिपोर्ट

Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Good news: Patients will get test report at CHC PHC in ten minutes
ललितपुर। अब ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में मरीजों को सुलभता से स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंदों पर मरीजों को दस मिनट में 50 से अधिक प्रकार की जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी। इन अस्पतालों में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य कंपनी और विभाग के सहयोग से हेल्थ एटीएम स्थापित किए जा रहे हैं। जल्द ही हेल्थ एटीएम से जांच शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिले में ब्लाक स्तरीय सीएचसी व पीएचसी पर मरीज को अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए लंबी कतारों में लगकर सैंपल देना पड़ता है। इसके बाद उसकी रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार करना होता है। वहीं कई अन्य जांचों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर अधिक दाम देकर चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में कई गरीब वर्ग के मरीज रुपये के अभाव में बिना जांच के सामान्य उपचार मात्र करा पाते हैं लेकिन, अब मरीजों को अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी पर जनप्रतिनिधि व समाजसेवी, व विभागों के सहयोग से हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं। इन हेल्थ एटीएम से मरीज की लगभग 50 तरह की जांचें कुछ ही मिनट में मिल जाएगी। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, शरीर का तापमान, हीमोग्लोबिन, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, ईसीजी आदि के अलावा ग्लूकोज, टीएलसी, डीएलसी समेत करीब 50 जांचे हो सकेंगी। मरीज के शरीर की स्क्रीनिंग के बाद परीक्षण की रिपोर्ट भी दी जाएगी। जिसके बाद मरीज सीधे रिपोर्ट को चिकित्सक को दिखाकर उपचार पा सकेंगा। इससे मरीजों को समय पर बेहतर जांच व उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज का किया जाएगा पंजीकरण
हेल्थ एटीएम में जांच होने वाले व्यक्ति का पंजीकरण किया जाएगा। जिसमें मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ही पंजीयन होगा। इसके बाद नाम, पता व उम्र समेत अन्य विवरण भरने के बाद जांच शुरु होगीं। जिस प्रकार की जांच की जरूरत होगी, उसी पर क्लिक कर जांच करा सकेंगे।
अस्पताल में हेल्थ एटीएम ये हैं सहयोगी
ब्लाक जखौरा स्थित सीएचसी पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, तालबेहट में जेके सिंह, बार में बजाज पावर प्लांट, महरौनी में खनिज विभाग, मड़ावरा में सेतु निगम व बिरधा में एक जनप्रतिनिधि ने हेल्थ एटीएम की राशि दान की है। इन हेल्थ एटीएम मशीनों को जल्द मंगवाए जाने की प्रकिया जारी है।

ब्लाक स्तरीय सीएचसी व पीएचसी पर जनप्रतिनिधि व विभाग और कंपनियों के सहयोग से जल्द ही हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। - डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed