फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Glimpses of archeology and tourism areas will be seen in the open theater

Lalitpur News: ओपन थियेटर में दिखेगी पुरातत्व और पर्यटन क्षेत्रों की झलक

Thu, 22 Dec 2022 09:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of archeology and tourism areas will be seen in the open theater
ललितपुर। जिले में पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित संग्रहालय का विस्तार किया गया जाएगा। यहां पर ओपन थियेटर बनाकर पर्यटकों को जिले के पुरातत्व स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर, सभागार और लैंड स्केपिंग की जाएगी। इसके लिए राज्य पुरातत्व विभाग तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेहरू नगर में पुरातत्व विभाग का संग्रहालय बना हुआ है। इसमें विभिन्न स्थानों से खोदाई में मिली मूर्तियों को संरक्षित किया गया है। अभी तक यहां पर डेढ़ सौ के करीब प्राचीन मूर्तियां और कलाकृतियां रखी हुई हैं। संग्रहालय का संचालन पुरातत्व विभाग के द्वारा किया जाता है। शासन द्वारा पुरातत्व संपदा को सहेजने और इसके बारे में पर्यटकों को अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत संग्रहालय को जिला संस्कृति एवं पर्यटन परिषद द्वारा संचालित किया जाएगा। संग्रहालय परिसर में पर्यटन के दृष्टिगत इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन थियेटर, सभागार, बहुउपयोगी क्रियाकलापों के लिए भवन का निर्माण और लैंड र्स्केपिंग का कार्य किया जाएगा। लेकिन संग्रहालय परिसर में इस विकास कार्य के लिए पर्याप्त भूमि नहीं है। इस पर संग्रहालय के पास उपलब्ध भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। साथ ही संग्रहालय में स्थित प्राचीन वस्तुओं का इतिहास भी पर्यटकों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठवीं से लेकर बारहवीं सदी की प्राचीन मूर्तियां संरक्षित
संग्रहालय में छठवीं सदी की चैत्य गवाक्ष युक्त रधिका यम की मूर्ति, नौंवी सदी की वैष्णव मूर्ति, यमी की प्रतिमा, शुकनास प्रतिमा, दसवीं सदी की विष्णु प्रतिमा, कुबेर मूर्ति, लेटे हुए विष्णु मूर्ति, ग्यारहवीं सदी की सप्तमातृका पट्ट प्रतिमाएं, बारहवीं सदी की भैरव प्रतिमा, माहेश्वरी प्रतिमा और वास्तुखंड सहित करीब 137 मूर्ति रखी हुई हैं।

नेहरू नगर स्थित संग्रहालय के पर्यटन विकास के लिए यहां पर इंटरप्रिटेशन सेंटर, सभागार, बहुउपयोगी क्रियाकलापों के लिए भवन का निर्माण और लैंड स्केपिंग का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा परिसर के निकट की भूमि को पर्यटन विकास कार्य के लिए अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हेमलता, पर्यटक अधिकारी/सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed