फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   glenders and farsi are genetic disease

जेेनेटिक रोग है ग्लैंडर्स - फार्सी, मनुष्यों में भी संक्रमण का खतरा

Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
glenders and farsi are genetic disease
ग्लैन्डर्स एवं फ़ार्सी रोग पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांड? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ग्लैंडर्स एवं फार्सी सर्विलियंस के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्लैंडर्स- फार्सी बहुत ही पुरानी बीमारी है, यह एक सांसर्गिक (कंटेजियस) रोग है। वर्तमान में इस रोग का विश्व के अधिकतर देशों में उन्मूलन कर दिया गया है। यह रोग प्रमुख रूप से अश्वकुल (इक्वाइन) के पशुओं जैसे घोड़े, खच्चर, टट्टू और गधा आदि में पाया जाता है। यह रोग जेनेटिक प्रकृति का है। यह उन मनुष्यों में भी फैल सकता है, जो इसके संपर्क में आते हैं या अस्तबल में रोजाना काम करते हैं। कार्यशाला में बताया गया कि इस रोग में घोड़े के फेफड़ों में गांठें पड़ जाती हैं। घोड़े कभी खुले घावों के साथ हफ्तों व महीनों तक कार्य कर जीवित रहते हैं और रोग का निरंतर फैलाव करते हैं। इनमें एक्यूट ब्राकों निमोनिया के सभी लक्षण होते है, जैसे तेज ज्वर, स्वास्थ्य में गिरावट, तेज स्वांस का चलना, जिसके चलते कुछ ही हफ्तों में मृत्यु हो जाती है। यह रोग गधों और खच्चरों में फार्सी सहित पाया जाता है। रोग का शीघ्र निदान और पशुओं के अस्तबल, लगाम व जीन का जीवाणुनाशक घोल से विसंक्रमण बचने का प्रमुख आधार है। भारत में अब तक इस रोग से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं पाया गया है, परंतु इसका खतरा बना रहता है।

कार्यशाला में समस्त पशु धन प्रसार अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी बांसी एवं वेटनरी फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed