फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   girl died due to steeped in mine

खेत पर गई युवती की खदान में डूबने से मौत

Mon, 01 Nov 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
girl died due to steeped in mine
खेत पर गई युवती की खदान में डूबने से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम उदयपुरा में खेत पर गई युवती की खदान में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसका शव खदान से निकाला।
थाना बानपुर के ग्राम उदयपुरा निवासिनी देवा (19) पुत्री जालम अहिरवार शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे खेत पर बटरा की फसल की रखवाली के लिए गई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब अन्य परिजन वहां पहुंचे तो देवा वहां नहीं मिली। परिजनों ने उसे खेत के आसपास तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन उसकी खोज में गांव चले गए। उसकी भाभी वहीं रुककर ननद की खोजबीन करने लगी। खोजते हुए भाभी की नजर खदान में भरे पानी पर गई तो देखा कि वहां देवा की चप्पल खदान के पानी में उतरा रही थी।

इस पर उसे शंका हुई और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से खदान में भरे पानी में कांटा डाला। देर शाम को शव बाहर निकाला जा सका और घटना की सूचना बानपुर थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि उसकी बहन देवा खेत पर बटरा की फसल की रखवाली के लिए गई थी। उसने संभावना जताई कि खेत पर खाना खाने से पहले उसकी बहन खदान पर हाथ धोने के लिए गई होगी, जहां फिसलने से वह पानी में डूब गई होगी। मृतका दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed