फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ggic, mission admission

शहर के इकलौते जीजीआईसी में प्रवेश का रहता दवाब

Fri, 16 Jul 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ggic, mission admission
ललितपुर। शहर के इकलौते राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का क्रेज छात्राओं में बरकरार है। इस कारण प्रत्येक शैक्षिक सत्र की शुरुआत में इस कॉलेज में प्रवेश का दबाव बढ़ जाता है। वर्षों से एक और जीजीआईसी की मांग उठाई जा रही है, लेकिन शासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

जिले में 110 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालय संचालित हैं। वहीं, शहर में एक राजकीय इंटर कॉलेज और एक राजकीय बालिका इंटर कालेज है। सबसे ज्यादा जीजीआईसी में प्रवेश की समस्या उत्पन्न होती है। गत वर्ष इस विद्यालय का छात्रांकन 4800 रहा है। यदि सभी नामांकित छात्राएं विद्यालय में एक साथ आएं तो कक्षा में बैठने की समस्या खड़ी हो जाती है। रमेश कुशवाहा सदर विधायक रहते हुए शहर में एक और जीजीआईसी खुलवाने का भरोसा दिया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका। तत्कालीन जिलाधिकारी ने शासन को एक और कॉलेज का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने गंभीरता से नहीं लिया। वर्तमान में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं को प्रमोट कर दिया है, ऐसी स्थिति में कक्षा ग्यारहवीं में एक बार प्रवेश समस्या गहराने के आसार हैं। हालांकि, इस मामले में विभागीय अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि मौन हैं।
विज्ञापन

---
इतनी हुई छात्राएं प्रमोट
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में 8603 छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया है।
----
जीजीआईसी में छात्रांकन अधिक रहता है, जिससे बैठक व्यवस्था नहीं बन पाती है। इसे ध्यान में रखकर छात्रांकन कम करने का प्रयास किया जा रहा है।-रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोई भी छात्रा प्रवेश से वंचित नहीं रहेगी। सभी छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिलाया जाएगा। कॉलेजों में फर्नीचर की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed