{"_id":"671d45ef35d1f5ac7709ed34","slug":"get-the-electricity-system-repaired-in-the-industrial-estate-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-123114-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: औद्योगिक आस्थान में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: औद्योगिक आस्थान में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने औद्योगिक आस्थान तालबेहट में विद्युत समस्या के निस्तारण के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर उद्यमियों की लंबित समस्याओं को प्राथमिकता पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराएं। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बताया गया कि औद्योगिक आस्थान में स्वतंत्र विद्युत फीडर की जगह चिन्हित की जा चुकी है। डीएम ने विद्युत विभाग को अतिशीघ्र सर्वे कर इसे शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सिवनी खुर्द स्टोन क्रशर पर बिजली आपूर्ति के खर्च को बिजनेस प्लान में सम्मिलित कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि नए औद्योगिक आस्थान हेतु भूमि की हदबंदी करा दी गई है। औद्योगिक संगठनों ने ललितपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए डीएम की सराहना करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर व कलश भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में कमलेश सराफ, उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।