फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gaurav gupta become president of udyog vyapar partinidhi mandal

गौरव गुप्ता बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष

Tue, 05 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
gaurav gupta become president of udyog vyapar  partinidhi mandal
बार के रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला स्तरीय बैठक मे? - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। सोमवार को नेता रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज परिसर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की एकता पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से गौरव गुप्ता को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर रहे व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन छोटे कस्बों व गांवों के व्यापारियों की समस्याओं को जिला से लेकर प्रदेश स्तर के आंदोलनों के माध्यम से आवाज उठाकर समाधान निकलवा रहा है। व्यापारियों की लड़ाई संगठन के मुखिया श्याम बिहारी मिश्रा की अगुवाई में लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद बीते दिनों में कस्बा में चोरी के मामले का खुलासा करने पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कस्बा बार व्यापार मंडल से पदों का पुनर्गठन किया। इसमें बार व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री भूपेंद्र चौहान, मंत्री आजाद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, उपाध्यक्ष रंजीत साहू, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश मोदी, आय व्यय निरीक्षक रानू राजा, संगठन मंत्री जितेंद्र यादव, रहीस अली, व प्रचार मंत्री रामनारायण गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव बने। इस दौरान अभय जैन, लखनलाल अग्रवाल, अशोक, सतीश जैन बंटी, अनिल जैन, संतोष साहू, संजीव कप्तान, आनंद जैन, आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन मंत्री अरविंद गोस्वामी व आभार कामता प्रसाद साहू ने व्यक्त किया।

बार के रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में उद्योग व्यापार  प्रतिनिधि मण्डल की जिला स्तरीय बैठक मे?

बार के रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला स्तरीय बैठक मे?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed