फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gates of seven dams including Rajghat, Matatila, Govind Sagar opened

Lalitpur News: राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर सहित सात बांधों के गेट खुले

Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gates of seven dams including Rajghat, Matatila, Govind Sagar opened
ललितपुर। मानसून सीजन में हो रही झमाझम बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है। आए दिन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। शुक्रवार रात में जोरदार बारिश से राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर सहित सात बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध में पानी की आवक ज्यादा होने पर देर रात 12 गेट 4-4 फीट खोलकर 5,784 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से शहजाद बांध में पानी की आवक ज्यादा होने के बाद बांध के पांच गेट खोलकर 10,924 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं, मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया और राजघाट बांध में पानी की आवक जयादा होने लगी। बांध के आठ गेट खोलकर 80,266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। राजघाट के गेट खुलने से निचले क्षेत्र में स्थित माताटीला में पानी ज्यादा पहुंचने लगा। इस बांध के 20 गेट खोलकर 74704 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

वहीं, रोहिणी बांध के गेट खोलकर 2088 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रोहिणी के गेट खुलने से लोअर रोहिणी में पानी ज्यादा पहुंचने लगा। इस कारण सुबह करीब 11:30 बजे लोअर रोहिणी के गेट खोलकर 1250 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जबकि, रात आठ बजे से भावनी बांध के पांच गेट एक-एक फीट खोल दिए गए। इससे 4928 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गेट खोले जाने से पूर्व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निचले इलाकों में उद्घोषणा करवाकर लोगों को नदी के किनारे न जाने देने की अपील की। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड/नोडल भूपेश सुहेरा ने बताया कि जोरदार बारिश से बांधों में पानी आ रहा है। जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार रात में हुई बारिश से बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।

------
चौबीस घंटे में हुई 22.6 मिलीमीटर बारिश
पिछले चौबीस घंटे के दौरान 22.6 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। तहसील ललितपुर में सर्वाधिक 30 मिलीमीटर, महरौनी में 26 मिलीमीटर, मड़ावरा में 20 मिलीमीटर, पाली में 21 मिलीमीटर और सबसे कम तालबेहट तहसील क्षेत्र में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed