{"_id":"6303311d315d045e6200c1d1","slug":"gates-of-govind-sagar-dam-opened-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गोविंद सागर बांध के गेट खोले, पुल पर लोगों की भीड़ हुई जमा, पुलिस ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गोविंद सागर बांध के गेट खोले, पुल पर लोगों की भीड़ हुई जमा, पुलिस ने हटाया
Mon, 22 Aug 2022 01:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:02 PM IST
सार
बांध के दोनों तरफ भारी भीड़ की जानकारी मिलते ही कोतवाल संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पुल से भीड़ को हटवा दिया।
विज्ञापन
पुल पर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर में बंट तालाब का पानी आने और झमाझम बारिश से गोविंद सागर बांध के रात डेढ़ बजे आठ गेट खोल दिए गए लेकिन जलस्तर कम न होने पर 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जानकारी मिलते ही शहर के लोग वाटरफॉल देखने जाने लगे।
विज्ञापन
बांध के दोनों तरफ भारी भीड़ की जानकारी मिलते ही कोतवाल संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पुल से भीड़ को हटवा दिया। उन्होने एहतियातन दोनो ओर फोर्स लगा दिया जिससे पुल पर कोई खड़ा न हो सके वहीं वाहनों को उस ओर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन