फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garbage spread in the district hospital... Neither this nor that is picking up, both the departments remain asleep

Lalitpur News: जिला अस्पताल में फैला कचरा... न ये उठा रहे न वो, दोनों विभाग रहे सो

Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Garbage spread in the district hospital... Neither this nor that is picking up, both the departments remain asleep
स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका दोनों एक-दूसरे पर डाल रहे कूड़ा निस्तारण का भार, कर रहे तकरार
विज्ञापन

गंदगी व बदबू से संक्रमण फैलने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में संचारी रोग रोकथाम माह चल रहा है, जिसके चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए साफ व अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन, जिला अस्पताल की हालत को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां पर संक्रामक रोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है। अस्पताल के आसपास गंदगी, कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्वास्थ्य महकमे व नगर पालिका की आपसी तकरार में परिसर के कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। दोनों विभाग आराम से बैठे हैं वहीं, डॉक्टरों व तीमारदारों का बैठना दूभर हो रहा है।
जिला चिकित्सालय में कचरा व जैव अपशिष्ट प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं है, इसलिए अस्पताल से निकलने वाला कचरा परिसर में ही एक कोने में डाल दिया जाता है। बरसात चलते कचरा बदबू मार रहा है, साथ ही अस्पताल में भी गंदगी फैलती है। जानवर इस कचरे को यहां वहां फैला देते हैं। जिससे और भी गंदगी फैल जाती है। अस्पताल को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए शासन से धनराशि भेजी जा रही है। लेकिन कचरा देखकर लोगों को अस्पताल के पास से गुजरने पर भी परेशानी हाेती है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि इस कूड़े को उठाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका दोनों एक-दूसरे पर कूड़ा निस्तारण का भार डाल रहे हैं। जबकि इसकी बदबू से अस्तपाल में रुकना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुष भवन के पीछे व बगल में फेंका जाता है कचरा
अस्पताल परिसर में निर्मित आयुष भवन की इमारत के पीछे इस कचरे को फेंका जाता है। नगर पालिका द्वारा इस कचरे को नियमित नहीं उठाए जाने के कारण आयुष भवन में चिकित्सकों को बदबू के कारण बैठना भी दूभर होता है। आयुष भवन में होिम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं क्षय रोग के चिकित्सक व कर्मचारियों बैठते हैं। कोरोना की जांच सुविधा भी इसी इमारत में है।

सामान्य कचरे को उठाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है, नगर पालिका को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन वह कचरे का निस्तारण नहीं कर रही है। जिससे अस्पताल परिसर में कचरा फैला हुआ है।

-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय

जिला अस्पताल परिसर से निकलने वाला कचरे के निस्तारण का जिम्मा अस्पताल प्रशासन का भी होता है, वह चाहे सामान्य कचरा हो, या फिर सर्जिकल, नगर पालिका द्वारा इस कचरे के निस्तारण के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है।
-निहाल चंद्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed