फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garbage being transported from open vehicles even after the ban

रोक के बाद भी खुले वाहनों से ढोया जा रहा कचरा

Wed, 05 Feb 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Garbage being transported from open vehicles even after the ban
नेहरू नगर में फैला कचरा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रतिबंध के बाद भी शहर में खुले वाहनों से कचरा उठाया जा रहा है। इससे नागरिकों को दुर्गंध और कचरा फैलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस तरह शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा शहर से प्रतिदिन करीब 67 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया जाता है। इस कार्य में चौदह मैजिक, तेरह आपे, एक रिफ्यूज कांपेक्टर, टाटा चार सौ साठ और लोडर वाहन का इस्तेेमाल होता है। इनमें कुछ आपे आए दिन मरम्मत मांगने लगी हैं। इसे ध्यान में रखकर आठ ट्रैक्टर- ट्राली भी लगाई गई हैं। कुछ ट्राली ऐसी भी हैं, जिनके पीछे के गेट क्षतिग्रस्त हैं, जिस कारण सड़क पर जगह-जगह कचरा गिर जाता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, हवा के झोंके के साथ कचरा से दुुर्गंध उठती है। जहां से यह वाहन गुजरते हैं, वहां दुकानदार एवं राहगीरों को दुर्गंध से बचने के लिए रूमाल तलाशना पड़ता है। शासन ने पहले ही खुले वाहन से कचरा उठान पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी नगर पालिका अभी तक पर्याप्त संख्या में बंद वाहनों की व्यवस्था नहीं कर पाई है। विभागीय अफसरों ने वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए खरीदारी की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके पूर्ण होते ही बंद वाहन पर्याप्त संख्या में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिव्यूनल ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कई नियम बनाए हैं। इसमें खुले वाहनों से कूड़ा उठाने पर रोक है। इसके बाद भी शहर में खुले वाहनों से कूड़ा उठाते देखा जा सकता है। मुख्य सड़कों से होकर कचरे से लदे खुले वाहन हर रोज गुजरते हैं।
- रामकुमार
नगर पालिका परिषद के पास जब तक नए वाहनों की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक तिरपाल से ढंककर ट्रालियों रखी जाएं। पालिका कर्मी कचरे से लदी ट्रालियों को दौड़ाते नजर आते हैं। इससे कचरा इधर-उधर फैल जाता है। ऐसे में सफाई कर्मियों की मेहनत बढ़ जाती है, उन्हें दोबारा सफाई करनी पड़ती है।
- सुनील पंथ
स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के नाम पर हाल ही में पालिका ने लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए हैं, लेकिन वास्तविक समस्या को हल करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस वजह से शहर स्वच्छ व सुंदर नहीं बन पा रहा है।

- पवन कुमार राठौर
नए वाहनों की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही पालिका को नए वाहन उपलब्ध होने की संभावना है। इससे पुराने वाहनों से कचरा उठाने का काम बंद कर दिया जाएगा।
- संदीप कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed