फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gaon doube

रात भर अंधकार में डूबे रहे क्षेत्र के सैंकड़ों गांव

Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
gaon doube
मड़ावरा में बिजली के खंभे पर चड़कर लाइन ठीक करता विधुत कर्मी - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। मड़ावरा क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि बारिश की बूंदे गिरते ही विद्युत आपूर्ति काट दी जाती है और बाद में 33केवी विद्युत लाइन में फाल्ट होने से रातभर बिजली गायब रहती है। रविवार की शाम से ही लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली गायब रही, जो रात भर ठप रही और सोमवार को दोपहर बादशाम चार बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन 132केवीए उपकेंद्र महरौनी से रोस्टिंग कर दी गई, जिसके बाद से सोमवार की रात तक मड़ावरा क्षेत्र की आपूर्ति ठप पड़ी रही।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट एवं अघोषित कटौती के नाम पर कस्बा मड़ावरा के उपभोक्ताओं को दिन में बमुश्किल 18 घंटे बिजली मिल पर रही है। वहीं ग्रामीण अंचल में 14 से 16 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जबकि उपकेंद्र में रखे लॉगबुक रजिस्टर में अंकित प्रविष्ठियां कुछ और ही दावा करती हैं। महरौनी से मड़ावरा पहुंची 33केवीए विद्युत लाइन में पर्याप्त रखरखाव के अभाव में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, जिसकी मरम्मत में विभागीय कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ती है। वहीं कस्बा मड़ावरा में बिछाई गई बंच केबिल आपस में चिपककर जलने व लाइन में अन्य लोकल फाल्ट होने दिन में कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। कस्बा मड़ावरा फीडर के अंतर्गत ग्राम धवा, रखवारा, साढूमल, भड़ोला जैसे गांव हटाकर पृथक फीडर बनाए जाने से कुछ राहत मिल सकती है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में सुचारू विद्युत आपूर्ति के बावत वृहद स्तर पर कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य कराए जाने की आवश्यकता है, जिसके प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। स्थानीय सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपनी विकास निधि से नगर में पृथक फीडर निर्माण एवं बिछाई गई घटिया एवं अधोमानक बंच केबिल हटवाकर मानक अनुसार बंच केबिल एवं लोड अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने की आवश्यकता है। त्यौहार के मौके पर भी चौबीस घंटे बीतने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नहीं सुधार पा रहे व्यवस्था
मड़ावरा 33केवीए उपकेंद्र पर नवागत अवर अभियंता मनोज कुमार को क्षेत्र में काम करते लगभग एक माह हो चुका है, लेकिन वह भी क्षेत्र की लचर विद्युत आपूर्ति को सुधारने में फिलहाल नाकाम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहते हैं जिम्मेवारों के सीयूजी नंबर
बीती रात से ठप पड़ी मड़ावरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाली को लेकर क्षेत्र के जिम्मेवार अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी समेत का सीयूजी मोबाइल नंबर अवैध बताता रहा।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही आपूर्ति सुचारु कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-मनोज कुमार राय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed