{"_id":"675344407a1164f36003015a","slug":"gangster-on-13-accused-including-chief-operator-of-chit-fund-company-lucc-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125300-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य संचालक समेत 13 आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य संचालक समेत 13 आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आम लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य संचालक समेत 13 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगा दिया। अब इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलयूसीसी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मुख्य संचालकों सहित 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस चिटफंड कंपनी का जाल जनपद सहित देश के आठ प्रदेशों और 22 जनपदों में फैला हुआ था। धोखाधड़ी के इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है। हाल ही में ईडी की एक टीम ने जनपद आकर जांच की थी।
-- -- -- -
ललितपुर के 10 आरोपियों पर लगाया गया गैंगस्टर, तीन भोपाल के निवासी
इन 13 आरोपियों में सरगना समेत तीन भोपाल के रहने वाले हैं। वहीं, ललितपुर के दस आरोपी हैं। इन सभी पर गैंगस्टर लगाया गया है।
इन पर लगाया गया गैंगस्टर
सरगना रवि तिवारी उर्फ रविशंकर तिवारी निवासी गीत ग्रीन कॉलोनी, करौंद, निशांतपुरा, भोपाल
आलोक कुमार जैन उर्फ आलोक जैन, निवासी जैन नगर लालघाटी निर्मल इन्क्लेव कोहेफिजा, भोपाल
राहुल तिवारी निवासी तिरुपति अभिनव होम्स अयोध्या बाईपास, छोला मंदिर, भोपाल
नीरज जैन उर्फ बंटी जैन निवासी ग्राम सैदपुर, महरौनी, ललितपुर
मानसिंह निवासी ग्राम सिमरधा, ललितपुर
अशोक कुमार अहिरवार निवासी मोहल्ला घुसयाना, मोती मंदिर के पास, ललितपुर
द्वारिका प्रसाद झा उर्फ हल्के झा निवासी बड़ी नहर के पास चौकाबाग, ललितपुर
सतीश चंद्र जैन निवासी आजादपुरा भरतपुरा हाउस के पास, ललितपुर
रामनरेश साहू निवासी खिरकापुरा, ललितपुर
महेश प्रसाद रजक निवासी सिविल लाइन, तालबेहट, ललितपुर
सुरेंद्र पाल सिंह निवासी आजादपुरा, ललितपुर
हरदेव पटेल निवासी पटेलनगर नेहरू महाविद्यालय के पास, ललितपुर
जगत सिंह उर्फ तंसू निवासी ग्राम छिल्ला, महरौनी, ललितपुर
-- -- -- -
सीएमडी पर पुलिस ने रखा है 50 हजार का इनाम
कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल फरार है। पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस के मुताबिक समीर इस समय दुबई में है। उसके खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
चिटफंड घोटाले की जांच की जा रही है। गैंगस्टर की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक