{"_id":"67cde3b0abb25bc5940e1a37","slug":"gangster-act-imposed-on-three-people-including-a-woman-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-131185-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला समेत तीन लोगों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला समेत तीन लोगों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आंगनबाड़ी सहायक व सुपरवाइजर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में आरोपी सरगना व एक महिला समेत तीन के खिलाफ नाराहट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। नाराहट थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी बसंतराज गुप्ता उर्फ बंटू सनातनी को गिरोह का सरगना, ग्राम डोंगराकला निवासी जगदीश कुशवाहा एवं मोहल्ला नेहरूनगर रेलवे अस्पताल के पीछे निवासी पुष्पलता को गिरोह का सदस्य बनाया है।
उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ आंगनबाड़ी सहायक और सुपरवाइजर पद पर नौकरी का झांसा देकर तालबेहट क्षेत्र में 3,12,500 रुपये, तालबेहट के ग्राम खांदी में 1,12,500 रुपये की ठगी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया था।
जांच के दौरान महिला आरोपी पुष्पलता का नाम प्रकाश में आया था। थाना नाराहट में भी ठगी का एक मामला जगदीश कुशवाहा ने बसंत राज गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराया था। विवेचना में आरोपी जगदीश की भी उक्त मामले में संलिप्तता पाई गई थी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब थाना नाराहट पुलिस ने उक्त ठगी के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।ट