फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gang that implicated the accused in a case of rape busted, two in custody

Lalitpur News: दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमे में फंसाने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो हिरासत में

Tue, 19 Mar 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gang that implicated the accused in a case of rape busted, two in custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बहाने से बुलाकर युवक को बंधक बनाने के बाद दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।



शहर के एक मोहल्ले के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भवन निर्माण का ठेका लेता है। पांच जनवरी को करीमनगर आजादपुरा की एक महिला ने उसे फोन कर बताया कि उसे मकान बनवाना है। वह नेहरूनगर में उसके मकान पर गया। वहां से लौटने के बाद वह तुवन मंदिर के पास बैठा था कि महिला का शाम 7 बजे पुन: फोन आया और कहा कि उसका पुत्र घर नहीं आया है। उसे तुवन मंदिर तक छोड़ दे। वह उसके घर चला गया। यहां आरोपी महिला के स्थान पर एक दूसरी महिला मिली। उसने उसे बैठाने को कहा। इसके बाद वहां एक अन्य युवक व महिला आई। उन लोगों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और उसे बंधक बना लिया। आरोपी उस पर उल्टे सीधे आरोप लगाने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद उक्त महिला भी अपने पुत्र के साथ आई। यहां आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की और उसका मोबाइल छीन लिया। उसके फोन पे नंबर से 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। 35 हजार रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। रात डेढ़ बजे तक आरोपी उसे बंधक बनाए रखे। किसी प्रकार उसने कर्ज पर 35 हजार रुपये लेकर आरोपियों को दिया।
विज्ञापन


-------



महिला सहित दो को पकड़कर पुलिस ने की पूछताछ

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ किया। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला अपने साथियों के साथ लोगों को फुसलाकर उक्त मकान पर बुलाती थी और यहां उन्हें बंधक बनाकर दुष्कर्म जैसे आरोप लगाने की धमकी देकर रुपये वसूलते हैं। महिला ने अपने साथियों के नाम भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में काफी कुछ जानकारी मिली है। अन्य लोगों को भी इन लोगों द्वारा ब्लैकमेल किया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।



अभय नारायण राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed