फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganesh Utsav: Gajanan sits in every home.

गणेश उत्सव : घर-घर विराजे गजानन

Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav: Gajanan sits in every home.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गणेश उत्सव शुरू हो गया है। उत्सव में डूबे श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की चमक है। श्रद्धालुओं ने पंडालों और घरों को गणेश चतुर्थी के लिए सजाया संवारा। शनिवार को गजानन की मूर्तियां स्थापित की गईं। गणेश उत्सव पर बाजार में भी भीड़ दिखाई दी।
पूरा जिला गणेश चतुर्थी उत्सव के रंग में रंग गया है। जगह-जगह गणेशजी के पंडाल दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। लोगों में अपने घरों में भी गणेशजी की मूर्ति स्थापित करने का उत्साह जोरों पर रहा। शनिवार को पंडालों व घरों में गणपति की मूर्ति स्थापना के साथ ही उत्सव का शुभारंभ हो गया। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को गणपति पंडालों में आरती हुई। भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पंडालों में गणपति की मूर्तियों को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वार तैयार किए गए हैं। कटरा बाजार में गणपति का पंडाल आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया गया है। पंडालों में गजानन को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

-------
पहले दिन पंडालों में उमड़ी भीड़ : गणेश उत्सव के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडालों में पहुंची। श्रद्धालु गणपति की एक झलक पाने को आतुर दिखे। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे : गणेश उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी धूमधाम से किया जाता है। भजन संध्या, नृत्य, संगीत, और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां पंडालों में आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि मनोरंजन का भी भरपूर साधन बनते हैं।

--------
घरों में भी धूम : पंडालों के अलावा घरों में भी गणेश उत्सव मनाना शुरू हुआ। घरों को विशेष रूप से सजाया। लोगों ने विभिन्न आकारों की गणपति मूर्तियाें को घरों में स्थापित किया। शाम को विशेष पूजा अर्चना करके मिठाई, लड्डू आदि का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article