फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ganesh stachue will be visharjan in kund lalitpur river

कुंड में गणेश प्रतिमाआओं का होगा विसर्जन

Thu, 12 Sep 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
ganesh stachue will be visharjan in kund lalitpur river
गोविंद सागर बांध की तलहटी मे कृत्रिम कुंड के घाटों तक पहुंचने के लिए मार्ग पर मुरम डालते कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पास में ही अलग से बने कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने बुधवार को कुंड तक जाने के रास्ते को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह मौरंग व डस्ट डलवाई। आज शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी गई 31 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल शहर में गणेश महोत्सव मनाया जाता है। इस साल जगह-जगह गणेश पंडाल सजाए गए हैं। इसमें कटरा बाजार का गणेश पंडाल सबसे पुराना है। यहां कई सालों से गणेश प्रतिमा रखी जा रही है। इसके अलावा मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, सुभाषपुरा में भी कई सालों से गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पूरे शहर में 31 गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक स्थानों पर रखा गया है।
विज्ञापन

कई लोगों ने अपने घरों में भी गणपति बप्पा को विराजमान किया है। सुबह- शाम भगवान की आरती की जा रही है। आज बृहस्पतिवार को गणेश महोत्सव का समापन हो रहा है। इसको ध्यान में रखकर नगर पालिका परिषद ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलाशय एवं तालाबों के पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक है। इसके मद्देनजर पिछले साल गोविंद सागर बांध के एक किनारे कुंड का निर्माण कराया गया था। इस साल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पालिका के नजूल लिपिक रामसेवक की निगरानी में कुंड तक रास्ते को सुगम बनाने के लिए मौरंग व डस्ट डाली गई, जिससे बारिश में रास्ता खराब न हो। लिपिक का कहना है कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला बुधवार से ही प्रारंभ हो गया है। कुछ लोगों ने घरों में रखी प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में किया है।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की सभी तैयारी की जा रही हैं। समितियां पूरी श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगी।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed