फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi lalitpur

आज से बंद रहेगी गल्ला मंडी

Thu, 05 Oct 2017 05:49 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 05 Oct 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
galla mandi lalitpur
मंडी
ललितपुर। नोटबंदी के बाद से गल्ला मंडी में कारोबार लगातार एक सप्ताह से ठप पड़ा हुआ है। कैश उपलब्ध नहीं होने से व्यापारी किसानों को नगदी नहीं दे पा रहे हैं। किसान भी मंडी नहीं पहुंच रहे है। मंडी व्यापारियों ने कैश की उपलब्धता नहीं होने और किसानों द्वारा चेक स्वीकार नहीं करने की स्थिति में आज (बृहस्पतिवार) से गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गल्ला मंडी में रोजाना 12 से 15 हजार कुंतल व फसल के समय 18 से 20 हजार कुंतल तक जिंस का कारोबार होता है। गल्ला व्यापार जिंस के रेट पर निर्भर करता है। जब जिंस के रेट अधिक होते हैं, तो व्यापार भी उतना ही अधिक होता है और जब जिंस के रेट कम होते हैं, तो गल्ला कारोबार भी उतना ही कम हो जाता है। एक सप्ताह से पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट बंद हो जाने के कारण व्यापारी किसानों को चेक या फिर पुराने पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट से ही भुगतान कर रहे हैं, लेकिन किसान बड़े व पुराने नोट स्वीकार नहीं कर रहे हैं, साथ ही चेक से भी भुगतान लेने को तैयार नहीं हैं। इसका कारण किसान और व्यापारी बता रहे हैं कि बैंकों में पचास हजार व एक लाख रुपए का चेक लेकर घंटों लाइन में लगना पड़ेगा और बैंक से मात्र दस हजार रुपए ही मिल पा रहे हैं। वहीं, व्यापारियों को भी बैंकों में लिमिट अधिक होने के बावजूद एक दिन में मात्र दस हजार व सप्ताह में चौबीस हजार रुपए ही मिल सकने के कारण किसानों को भुगतान करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


कारोबार में नकदी नहीं होने के चलते परेशानी को देखते हुए गल्ला उद्योग व्यापार मंडल के निर्णय पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार (आज) से गल्ला मंडी पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि व्यापारियों ने यह भी साफ कर दिया है कि किसानों के चेक से भुगतान स्वीकार करने या बैंक से नकदी अधिक मिलने पर मंडी खोलने पर कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों के चेक से भुगतान नहीं लेने के कारण समस्या आ रही है। किसान बड़े नोट लेने को तैयार नहीं हैं। बैंकों में व्यापारियों व किसानों को खाते व चेक से रुपये की निकासी भी कम होने के कारण परेशानी आ रही है। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है, हालांकि अभी भी मंडी में बंद जैसे ही हालात हैं।
-अशोक जैन अनौरा,  अध्यक्ष गल्ला उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed