फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi strike,

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल से प्रभावित होगा चालीस हजार कुंतल का आवक

Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
galla mandi strike,
wheet purchese centre - फोटो : wheet purchese centre
ललितपुर। मंडी शुल्क में असमानता को लेकर गल्ला व्यापारियों द्वारा सोमवार से छह दिन की हड़ताल करते हुए पूर्ण रुप से गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते छह दिनों की इस हड़ताल से गल्ला कारोबार भी पूरी तरह से प्रभावित रहेगा और इस हड़ताल के दौरान में करीब चालीस हजार क्विंटल से अधिक की जिंस की आवक प्रभावित होगी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के व्यापारियों द्वारा सोमवार से गल्ला मंडी में हड़ताल शुरू की जा रही है। व्यापारियों से मंडी के अंदर शुल्क वसूलने को लेकर छह दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के भीतर शासन द्वारा जिंस की खरीद पर ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूला जाता है। जबकि यही जिंस गल्ला मंडी से बाहर खरीदने पर कोई शुल्क नहीं देना होता है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। व्यापारियों ने गल्ला मंडी में जिंस की खरीद पर मंडी शुल्क की समाप्ति या फिर मंडी शुल्क की असमानता को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्तमान में उड़द की फसल भी आनी शुरु हो गई है। जिसके चलाते जिन किसानों की उड़द की फसल कट चुकी है, वह अपनी उड़द की फसल लेकर मंडी पहुंच रहा है और वर्तमान में गल्ला मंडी में उड़द की आवक करीब तीन से साढ़े तीन हजार क्विंटल तक हो रही है। वहीं गेहूं की आवक भी लगभग एक हजार से डेढ़ हजार क्विंटल तक हो रही है। जबकि चने की आवक भी लगभग एक हजार क्विंटल के आसपास हो रही है और यहां आने वाली आवक पर मंडी शुल्क ढाई प्रतिशत लिया जाता है। ऐसे में हड़ताल के दौरान छह दिनों में करीब तीस से पैंतीस हजार क्विंटल की आवक प्रभावित रहेगी और उस पर आने वाला मंडी शुल्क भी प्रभावित होगा। वहीं दो रविवार मिलाकर गल्ला मंडी कुल आठ दिन तक बंद रहेगी, ऐसे में लगभग चालीस हजार क्विंटल आवक मंडी बंद होने के दौरान प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस निकालकर हवन करेंगे, डीएम को ज्ञापन देकर जताएंगे विरोध
हड़ताल के तहत 21 सितंबर से 26 सितंबर तक पूर्ण रुप से गल्ला मंडी बंद रहेगी और गल्ला व्यापारी छह दिन तक काली पट्टी बांधकर, कभी मंडी परिसर में जुलूस निकालकर, तो कभी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताएंगे। वहीं आढ़तिया व कर्मचारी पल्लेदारों के साथ हवन करके अपना विरोध जताएंगे।

मंडी शुल्क की असमानता को लेकर 26 सितंबर तक गल्ला मंडी व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे और इस दौरान यहां व्यापार पूर्ण रुप से बंद रखा जाएगा। वर्तमान में एक दिन में करीब पांच हजार क्विंटल तक गेहूं, उड़द व चना की जिंस की आवक मंडी में हो रही है।
अशोक अनौरा, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed