फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi strike began

गल्ला व्यापारियों की हड़ताल शुरु, मंडी शुल्क में असमानता पर जताया विरोध

Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
galla mandi strike began
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देने जाते जिला किसान कांग्रेस कमेटी के सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा मंडी के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूलने और मंडी से बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लेने के दोहरे रवैये से नाराज गल्ला व्यापारियों ने सोमवार से छह दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गल्ला व्यापारियों ने गल्ला मंडी बंद रखकर विरोध स्वरूप मुख्य मंडी को संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गल्ला मंडी में कारोबार करने वाले व्यापारियों को किसानों की उपज खरीदने में कोई भी मंडी शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। लेकिन इसके विपरीत उत्तर प्रदेश सरकार ने ढाई प्रतिशत के हिसाब से मंडी के अंदर का कारोबार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क लेना निश्चित किया है और गल्ला मंडी के बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न भी किया जाता है। इससे मंडी के अंदर कारोबार करने वाला व्यापारी परेशान हो जाएगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। जिसके चलते गल्ला व्यापारी बर्बाद हो जाएगा। उसका समस्त कर्मचारी, पल्लेदार, ग्राम व्यापारी, तोलक व उसमें उपयोग होने वाले वाहन चालक, समेत लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। बताया गया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने पहले प्रदेश की सभी मंडियों में एक दिन धरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर और सरकार के कई मंत्री एवं मंडी के निदेशक से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। इसके लिए प्रदेश संगठन ने पहले तीन दिन की बंदी की थी, लेकिन अब फिर से छह दिन की बंदी के लिए व्यापारियों को मजबूर होना पड़ा है। गल्ला व्यापारियों ने प्रदेश के दोहरी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से खत्म करते हुए मंडियों के अंदर से भी ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा, महेंद्र जैन मयूर, संतोष साहू खजुरिया, संजीव जैन कप्तान, लालचंद जैन, प्रसन्न जैन, सुरेश कुमार संज्ञा, जिनेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन अंचल, उपेंद्र एंजिल समेत दर्जनों व्यापारियों शामिल रहे।

गल्ला मंडी में दुकान पर लगा मंड़ी बंद का बैनर

गल्ला मंडी में दुकान पर लगा मंड़ी बंद का बैनर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed