{"_id":"63c43db80e2e345b1a11e9e3","slug":"g20-bundeli-rai-and-saira-dance-will-welcome-guests-lalitpur-news-jhs237072043-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी 20: बुंदेली राई और सैरा नृत्य से होगा मेहमानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी 20: बुंदेली राई और सैरा नृत्य से होगा मेहमानों का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। आगरा में होने वाली जी 20 की पहली बैठक में पहुंचने वाले मेहमानों का बुंदेली राई और सैरा नृत्य से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए ललितपुर से बुंदेली सम्राट लोक कला संस्था के कलाकार तैयारी में जुटे हैैं। शासन ने बुंदेली लोक कला को वैश्विक पटल पर रखने की पहल की है।
जनपद के सैरा-राई नृत्य और बुंदेली लोकगीतों ने ललितपुर को देश में एक अलग पहचान दिलाई है। अब जनपद की इस कला को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने की तैयारी है। फरवरी माह में आगरा में होने वाली जी-20 की पहली बैठक में पहुंचने वाले विभिन्न देशों के मेहमानों का स्वागत बुंदेली विधा से किया जाएगा।
इसके लिए जनपद की बुंदेली सम्राट लोक कला संस्था को प्रस्तुति देने के लिए चयनित किया गया है। इस संस्था के 15 सदस्यीय लोक कलाकारों की टीम 10 और 12 फरवरी को आगरा में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत में सैरा, राई नृत्य, फाग और पारंपरिक लोकगीत की प्रस्तुति देंगे। लोक कलाकारों की 15 सदस्यीय टीम में आठ महिलाएं और सात पुरुष कलाकार शामिल रहेंगे। यह लोक कलाकारों की टीम जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगरा जाएगी। इसके लिए कलाकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मोहिनी डांस टीम के लखनऊ में प्रस्तुति देने की उम्मीद
जी-20 देशों के विदेशी प्रतिनिधियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराया जाएगा। जिसमें अगस्त माह के दौरान जनपद की पारंपरिक लोक कला संस्था मोहिनी पारंपरिक फोक डांस की टीम द्वारा लखनऊ में प्रस्तुति देने की संभावना है।
जी-20 में शामिल देशों के विदेशी प्रतिनिधियों के प्रदेश में आगमन पर जनपद के लोक कलाकारों द्वारा यहां के पारंपरिक लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इससे जनपद की इस लोक कला संस्कृति को वैश्विक पटल पर भी पहचान मिलेगी।
आलोक सिंह, जिलाधिकारी ललितपुर