{"_id":"61b3b4bc7892f35fd57c1466","slug":"fury-among-the-members-due-to-postpne-mc-meeting-lalitpur-news-jhs210661199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित होने पर सभासदों ने जताया रोष, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित होने पर सभासदों ने जताया रोष, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका बोर्ड की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक फिर से स्थगित कर दी गई। अधिशासी अधिकारी ने 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हवाला देते हुए बोर्ड बैठक को स्थगित कर बैठक की अगली तारीख 16 दिसंबर तय कर दी। जिस पर सभासदों ने रोष जताते हुए डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि लगातार बोर्ड की बैठकें स्थगित होने से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहालचंद ने सभी सभासदों के लिए एक पत्र जारी करते हुए बताया कि दस दिसंबर शुक्रवार को बोर्ड बैठक नियत की गई थी, लेकिन 11 दिसंबर शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन होने के चलते पालिका के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिस कारण बोर्ड बैठक आयोजित कराया कराना संभव नहीं होने व 12 दिसंबर को पालिका अध्यक्ष के भाई का विवाह होने के कारण 14 दिसंबर तक उनके उपस्थित नहीं रहने के कारण बैठक स्थगित की गई है। ऐसे में अब अगली तिथि 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक तय की गई है।
इधर, बोर्ड बैठक स्थगित होने से नाराज सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बोर्ड बैठक नगर पालिका के अधिनियम व शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से बुलाई जाती है। अंतिम बार बोर्ड बैठक सात अगस्त को की गई थी। इसके बाद 29 दिसंबर को लगभग तीन माह बाद आहूत की गई, जिसे अध्यक्ष द्वारा स्थगित कर दिया। इसके बाद अगली बोर्ड बैठक चार दिसंबर को आहूत किए जाने का प्रस्ताव किया, जबकि एजेंडा 10 दिसंबर को होने वाली बैठक पर जारी कर दिया गया था। अब दस दिसंबर को होने वार्ली बैठक को एक दिन पूर्व स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में नगर पालिका के कई विकास कार्य व योजनाएं लंबित पड़ी हैं। उन्होंने आवश्यक रूप से बोर्ड बैठक कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर सभासद कुंजलता कुशवाहा, रामवती, कृष्ण कुमार पंथ, गीता यादव, मंजू, अनुराग जैन, अफजुल रहमान, नाजिया, जगभान कुशवाहा, हरिओम आदि के हस्ताक्षर हैं।