{"_id":"65eff1dc1504eb877706ed0b","slug":"funds-will-be-given-from-mineral-fund-to-build-govardhan-plant-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111673-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोवर्धन प्लांट बनाने को खनिज निधि से दी जाएगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोवर्धन प्लांट बनाने को खनिज निधि से दी जाएगी धनराशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने गोवर्धन प्लांट कल्यानपुरा गोशाला में निर्माण करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है, लेकिन इसके लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थी। अब जिलाधिकारी ने जिला खनिज निधि से दस लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ग्राम निधि व अन्य मदों से रुपया लेकर इसका निर्माण कराया जाएगा। इस प्लांट की कुल लागत 37 लाख रुपये है।
कल्यानपुरा में पीपीपी मॉडल पर गोशाला का निर्माण किया गया है। अब जिला पंचायत राज विभाग ने यहां गोवर्धन प्लांट लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए शासन से धनराशि मांगी जा रही थी, लेकिन कोई निर्णय न होने से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गोवर्धन प्लांट निर्माण के लिए जिला खनिज निधि से दस लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। कल्याणपुरा गोशाला समिति के फंड से भी नौ लाख की रकम दी जाएगी। पंचायत निधि से दस लाख खर्च की योजना बनाई गई है। अभी करीब आठ लाख रुपये की कमी आ रही है। इसके लिए अन्य निधियों से धनराशि लेने की योजना है। इस प्लांट से होने वाली आय को गोशाला व पंचायत निधि में जमा किया जाएगा। इसमें कई और योजनाएं भी शामिल की जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिलाधिकारी ने जिला खनिज निधि से गाेवर्धन प्लांट को दस लाख की रकम देने का निर्णय लिया है, जल्द ही प्लांट का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।-नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।