{"_id":"5ed943548ebc3e902a3e1a78","slug":"full-day-raining-from-water-full-road-lalitpur-news-jhs168290814","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर होती रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी, निकलने में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर होती रही बारिश, सड़कों पर भरा पानी, निकलने में हुई परेशानी
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को हुई बरसात से शहर की सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। शहर की कई गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया, वहीं सड़कों के छोटे-बड़े गड्ढे पानी से लबालब हो गए। इससे लोगों को आने - जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। जिले भर में पानी दिनभर बरसाता रहा, इस दौरान कभी रिमझिम फुहार पड़ी तो कभी तेज बरसात हुई।
आमतौर पर पंद्रह से बीस जून के आसपास मानसून दस्तक देता है, लेकिन बुधवार की बरसात मानसून जैसी नजर आई। सुबह छह बजे से बूंदा-बांदी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक चलती रही। इसी दौरान कभी बारिश तेज तो कभी रिमझिम हुई। मोहल्ला पिसनारी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा के आवास के बगल की गली में बारिश का पानी भर गया। वहीं, पुराने पनारी रोड में छोटे-बड़े गड्ढे बारिश से लबालब हो गए। विदुआ कॉलोनी में कई गलियां बारिश के पानी से कीचड़ में तब्दील हो गई। कमोवेश यही स्थिति सिद्दन रोड की भी रही। यहां भी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया। ऐसा नहीं कि अकेले शहर में ही यही स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई सड़कें ताल-तलैया में तब्दील हो गई। ब्लाक जखौरा की मुख्य सड़क पर गड्ढे पानी से भर गए। ग्राम सीरोनखुर्द की मुख्य सड़क में बारिश का पानी जमा हो गया। इसी सड़क पर शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र कालेज पड़ता है। ग्राम इकलगुवां, सांकरवारा व मिनौरा की सड़कें भी बेहद खस्ताहाल नजर आई। बारिश में कई कच्ची सड़कों पर दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया। कई लोगों ने इन पर वाहन दौड़ाने का प्रयास किया तो कई बार वाहन अनियंत्रित होते दिखे।
----
निसर्ग तूफान का असर
ऐसा समझा जा रहा है कि निसर्ग तूफान का असर जिले में रहा। यहां पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए थे, लेकिन सुबह
बूंदाबांदी शुरू हो गई तो देर शाम तक चलती रही।
ग्राम सीरोनखुद की सड़क चार साल से खराब है। वर्तमान में सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। यही वजह है कि बारिश में सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। इससे राहगीरों को निकलने में असुविधा हुई।
विज्ञापन
- अमर सिंह
----
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि दो दिन के अंदर नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित कर लें। यदि कोई अवरोध हो तो उसे दूर कर लिया जाए, जिससे कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका