फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Frustrated by the lack of boundaries, a farmer climbed on a tank to commit suicide

Lalitpur News: हदबंदी न होने से परेशान होकर आत्महत्या के लिए टंकी पर चढ़ा किसान

Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the lack of boundaries, a farmer climbed on a tank to commit suicide
- चार वर्ष बाद भी नहीं हो सकी हदबंदी पुष्ट, एक सप्ताह से तहसील में भटक रहा किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली(ललितपुर)। तहसील से चार वर्ष बाद भी हदबंदी की पुष्टि न होने से परेशान किसान शुक्रवार को परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दी तो तहसील प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आननफानन में तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और किसान को न्याय का आश्वासन देकर बमुश्किल टंकी से उतारा। इसके बाद तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम करमरा निवासी बुजुर्ग किसान खूब सिंह परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने कहा कि आराजी जमीन की हदबंदी का मामला तहसील न्यायालय में चल रहा है। करीब चार वर्ष बाद भी हदबंदी पुष्ट नहीं की जा सकी है। अबतक काफी रुपया उसका खर्च हो गया लेकिन न्याय नहीं मिल सका। उसने बताया कि भीषण गर्मी में सात दिन से तहसील के अधिकारियों के चक्कर काट रहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। न्याय मिलने की उम्मीद टूटने से परेशान हो गया हूं, इस कारण टंकी से कूदकर जान देना चाहता हूं। जानकारी लगते ही तहसीलदार पियूष भारद्वाज,राजस्व निरीक्षक कलीम हुसैन, राजस्वकर्मी महेंद्र यादव सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसान से वार्ताकर उसे आश्वासन दिया कि उसके साथ इंसाफ होगा। अधिकारियों के समझाने व आश्वासन के बाद वह करीब 30 मिनट बाद टंकी से उतरा तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने किसान को पानी पिलाया और उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। इस दौरान तहसील परिसर में काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


तहसील परिसर में किसान के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर तहसीलदार ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतरवाया। -सैय्यद सानियां, उपजिलाधिकारी, पाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed