फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fruit and vegetable market sifting

गिन्नौट बाग में फल एवं सब्जी मंडी ले जाने से बनेगी व्यवस्था

Tue, 24 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fruit and vegetable market sifting
vegetable.jpg - फोटो : vegetable.jpg
ललितपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर पालिका के सभागार में व्यापारियों और अधिकारियों ने मंथन किया। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि फल एवं सब्जी मंडी को गिन्नौट बाग में स्थापित किया जा सकता है। इससे अतिक्रमण नहीं होगा।
विज्ञापन

सोमवार को उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और अधिशासी अधिकारी के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी ने बताया कि देवउत्थान की तिथि तक अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित किया जाए। पूर्व में छोटे दुकानदारों को व्यापार करने के लिए उचित स्थान मुहैया कराया जाए। फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को अस्थाई तौर पर विस्थापित किया जा सकता है। इनमें फल व सब्जी मंडी गिन्नौट बाग, मैकेनिकों को पानी की टंकी से बीएसए आफिस तक, चाट, फास्ट फूड एवं खाने- पीने के विक्रेताओं को कंपनी बाग के बाहर स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है। ट्रक, लोडिग टैक्सियों को कहीं और स्थानांतरित किया जाए। पुरानी तहसील से जीआईसी स्कूल के गेट तक, चर्च के आसपास, तुवन मंदिर के गेट से ईदगाह तक मनिहारी, तांबा, पीतल की वस्तुएं व पूजन सामग्री, तुवन मंदिर चौराहे से आजादपुरा रोड नहर किनारे वस्त्र विक्रेता, कटरा बाजार की चूड़ी लाइन में पूर्व से पटरी पर व्यापार कर रहे दुकानदारों के स्थान की सीमा निर्धारित करके व्यापार की अनुमति दी जाए। टैक्सी स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्टैंड से ही टैक्सियों का संचालन कराया जाए। उन्होंने अंडा, मांसाहारी ठेलों, दुकानों को एक स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है। अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद निर्णय लेने की बात कही। इस मौके पर जिला संयोजक सुनील चौबे, अज्जू बाबा, संजय कुमार ड्योड़िया, संजय रसिया, राजेश दुबे, अंकुर बाबा सानू, अभिषेक मुच्छाल, भगत सिंह राठौर, मनीष जैन, मंगू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed