{"_id":"5fa05d918ebc3e9b8c5d7865","slug":"free-coaching-lodhi-mahasabha-lalitpur-news-jhs180196960","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील से लेकर पंचायत स्तर पर खोले जाएंगे निशुल्क कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील से लेकर पंचायत स्तर पर खोले जाएंगे निशुल्क कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
शशिकांत राजपूत को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली/ ललितपुर। तहसील पाली क्षेत्र के अंतर्गत नीलकंठेश्वर धाम सीतामणी आश्रम में हुई बैठक में लक्ष्य शैक्षिक मिशन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तहसील से लेकर पंचायतस्तर पर निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी महासभा प्रांतीय महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी रहे। शिक्षक भरत सिंह, ज्योति सिंह लोधी, जगभान सिंह सैदपुर, मुकेश कुमार सिंह करमरा, धनीराम सिंह राजपूत सहित अखिल भारतीय लोधी महासभा, स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिग्रेड के तमाम पदाधिकारियों ने बारी-बारी से शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में निर्धन परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। वक्ताओं ने बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में शशिकांत सिंह करमरा को लक्ष्य का जिलाध्यक्ष और महेश कुमार सिंह को ब्लॉक बिरधा अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर ब्रह्मानंद ब्रिग्रेड पाली तहसील के प्रभारी महिपाल सिंह लोधी, ब्लाक ब्लाक गिन्नीराजा लोधी करमरा, महिपाल सिंह, भरत सिंह लोधी रमपुरा, अनुराग सिंह लोधी, जानकी प्रसाद बौद्ध, मुकेश कुमार सिंह लोधी, दुष्यंत सिंह, देवसिंह महेशपुरा, भरत सिंह लोधी रामपुरा, राघवेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, अमर विश्वकर्मा, सहदेव सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रतीराम, गिन्नीराजा, अजब सिंह, कल्लू दावनी आदि उपस्थित रहे। संचालन आयोजक शिक्षक इंद्रपाल सिंह ने किया।