फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   free coaching

बेरोजगार युवाओं को दी जा रही मुफ्त कोचिंग

Wed, 24 Mar 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
free coaching
युवा सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले केे दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित युवा सम्मेलनों में युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़वार और राख पंचमपुर में युवा सम्मेलनों में जिले के प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओं को केंद्र में रखकर विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं पर आधारित है। युवाओं के लिए कौशल विकास योजना चल रही है। इससे कोई भी प्रशिक्षित व्यक्ति किसी भी फैक्ट्री या औद्योगिक संस्थान में काम कर सकता है। मुद्रा योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को बिना किसी गारंटी के छोटे व्यापार के लिए ऋण दिया जा रहा है। स्टार्ट अप इंडिया के माध्यम से युवा व शिक्षित बेरोजगारों को बिना किसी गारंटी के लाखों का कर्ज देने की व्यवस्था है। सम्मेलन 21 केंद्रों पर हुआ।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के क्रम में सरकार द्वारा देशवासियों को युवाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है। संचालन महामंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी एवं जितेंद्र रिछारिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयराम सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, राजीव वाजपेई, प्रधान अनुपम चौबे, पार्थ चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed