फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fraud of lakhs in the name of doubling the rupee

रुपये दोगुना करने के नाम पर की लाखों की ठगी

Thu, 17 Nov 2022 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of doubling the rupee
महरौनी (ललितपुर)। क्षेत्र में गरीब एवं अनपढ़ लोगों को रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो माह पहले करोड़ों की ठगी के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी बीच ग्राम पंचायत भैरा के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि आरोपी करीब पांच लाख से अधिक धनराशि जमा करा चुका है लेकिन अब वापस नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

भैरा गांव के पुरुष और महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें पीड़ितों ने बताया कि उनके ही गांव का व्यक्ति जो एक कंपनी का एजेंट बनकर रुपये दोगुना करने का कहकर उनसे करीब पांच लाख से अधिक की धनराशि हड़प ली। लोगों के अनुसार पैसे जमा किए हुए लगभग दस वर्ष से अधिक का समय हो गया है। अब पैसा मांगने पर आरोपी ने बताया कि उसकी कंपनी पैसे लेकर भाग गई है अब वह पैसे नहीं देगा।
विज्ञापन

पीड़ितों ने आरोपी से जब पैसे मांगे तो उसने लोगों को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ितों ने आरोपी पर कानूनी शिकंजा कसने एवं उनकी धनराशि दिलाई जाने की जिलाधिकारी से मांग की है। प्रार्थना पत्र पर कपूरे प्रजापति, राजबाई, श्रवण, भुवन, अजय , पारीछत, हरकिशन, रामदुलारी, देवेंद्र, देवा, अखिलेश, सहूदा, सुदामा, खलक, सुनीता, अनीता, राजू, रामप्रसाद, श्रंगार, सनत कुमार, कन्हैयालाल, जीवन, राधा रानी सहित अन्य पीड़ितों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed