फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fraud exposed in farm pond scheme, action needed

Lalitpur News: खेत तालाब योजना में धांधली की खुली पोल, कार्रवाई की दरकार

Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud exposed in farm pond scheme, action needed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत तालाब योजना की विस्तृत जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया था। जांच में कई जगहों पर फर्जी किसान दिखाकर तालाब की कागजों में खुदाई दिखाई गई, जबकि उन किसानों के खेतों में तालाब नहीं मिले। सीडीओ केके पांडेय ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को पत्रावली सौंप दी है। अभी तक जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित भूमि संरक्षण विभाग से बनाए गए खेत तालाब धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से मोहल्ला गांधी नगर निवासी हरपाल सिंह चंदेल ने की थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने स्थलीय निरीक्षण के लिए जांच अधिकारी के रूप में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता विवेक कुमार को नामित किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने खांदी, रमपुरा कठवर, सिलगन, तालगांव व लड़वारी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि भूमि संरक्षण विभाग ने जिन किसानों के खेत में तालाब बनाना बताए थे, साथ ही उनके नाम धनराशि आवंटित की थी, उनके खेतों में तालाब नहीं थे। कुछ मानक अनुरूप नहीं थे, तो आधार कार्ड सत्यापन में कुछ किसानों के फर्जी आधार कार्ड लगाकर उनके नाम पर धनराशि निकाली जानी पाई गई। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सुपुर्द की। दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति कर जिलाधिकारी को पत्रावली सौंप दी गई है। इस प्रकरण में जल्द ही जिला प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed