{"_id":"67af8d6155ca483a200e6274","slug":"fracture-patients-in-trouble-due-to-shift-of-orthopedic-opd-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-129620-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अस्थि रोग की ओपीडी शिफ्ट होने से मुश्किल में फ्रैक्चर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अस्थि रोग की ओपीडी शिफ्ट होने से मुश्किल में फ्रैक्चर के मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हड्डी रोग के मरीजों को मेडिकल कॉलेज में उपचार कराना मुश्किल हो रहा है। भूतल से प्रथम तल पर ओपीडी पहुंचने से पैर में फ्रैक्चर वाले मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के चलते 15 दिनों के लिए ओपीडी शिफ्ट की गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भूतल पर दवा वितरण कक्ष से एनसीडी सेल द्वार तक खाली करा कर इसे कार्यदायी संस्था के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन (जिला अस्पताल) की मरम्मत की जा रही है। ऐसे में अस्थि रोग विभाग की ओपीडी प्रथम तल पर स्थापित कर दी है। फ्रैक्चर के मरीजों को प्रथम तल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। मरीजों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की आवश्यकता पड़ रही है। अकेले तीमारदारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।