{"_id":"69541d24f899c29d940ef454","slug":"four-wheeler-sales-increase-by-26-due-to-reduction-in-gst-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-148864-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जीएसटी घटने से चौपहिया वाहनों की बिक्री में 26 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जीएसटी घटने से चौपहिया वाहनों की बिक्री में 26 फीसदी का इजाफा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जीएसटी घटने के चलते जनपद में चार पहिया वाहनों की अधिक बिक्री हुई है। तीन माह के विभागीय आंकड़ाें के अनुसार, चार पहिया वाहनों की 26 फीसदी और दो पहिया वाहनों की 48 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। इससे विभाग को बीते वर्ष की अपेक्षा 90.46 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। बीते वर्ष की अपेक्षा 968 वाहनों की अधिक बिक्री हुई है।
शासन ने वाहनों की बिक्री पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इससे भारी चार पहिया वाहनों की कीमत एक से ड़ेढ़ लाख रुपये कम हो गई है। वहीं, दो पहिया वाहनों पर आठ से दस हजार रुपये तक कीमत घटी है। यही कारण है कि बीते वर्ष की अपेक्षा पिछले तीन माह की अवधि में वाहनों की बिक्री में अधिक उछाल आया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 21091 वाहनों की बिक्री हुई थी। जीएसटी घटने के चलते वर्ष 2025 में 22059 वाहनों की बिक्री हुई है। बीते वर्ष अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर के दौरान 5630 दो पहिया वाहनों बिक्री हुई थी। साथ ही 284 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, इस वर्ष जीएसटी घटने के बाद तीन माह में 5678 दो पहिया वाहन और 383 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इस प्रकार 48 दो पहिया और 99 चार पहिया वाहनों की अधिक बिक्री हुई है।