{"_id":"6718121b420019b9780de3c3","slug":"four-roads-will-be-strengthened-with-rs-272-crores-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-122873-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार सड़कों का 2.72 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार सड़कों का 2.72 करोड़ से होगा सुदृढ़ीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में गड्ढों में तब्दील चार प्रमुख सड़कों को जल्द मरम्मत कर सुदृढ़ बनाया जाएगा। शासन ने चारों सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 2.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलते ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़कों को मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत चार ग्रामों के संपर्क मार्ग बारिश व मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गए थे। वाहनों की आवाजाही से गड्ढों का आकार विशाल हो गया था। ऐसे में लोगों को वाहनों की निकासी करना तक मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक आए दिन अनियंत्रित होकर गिरने से चुटहिल हो रहे हैं। यह हाल लंबे समय से बना हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने चार क्षतिग्रस्त सड़कों की कार्य योजना तैयार की थी। इसमें इनके मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था। शासन ने 16.68 किलोमीटर की मरम्मत के लिए 2.72 करोड़ से कराए जाने की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करने की तैयारियां शुरू करने के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों के बनने से लगभग एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
-- -
मरम्मत होने वाली सड़क का नाम - सड़क की लंबाई (किमी) - मरम्मत राशि (लाख)
खिरिया भारंजू से खटौरा मार्ग मरम्मत - 02 - 42.16
चढ़रऊ संपर्क मार्ग की मरम्मत - 03 - 57.66
छपरट-पठाविजयपुरा वाया गुंदरापुर मार्ग- 08.68 - 101.76
लरगन संपर्क मार्ग की मरम्मत - 03 - 71.08
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कुल - 16.68 - 272.66

चार सड़कों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां चल रही है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। - रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड