{"_id":"66afde670734604147016bd4","slug":"four-more-diarrhea-patients-found-in-jalandhar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-118810-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जलंधर में मिले चार और डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जलंधर में मिले चार और डायरिया के मरीज
विज्ञापन
ललितपुर/मड़ावरा। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जलंधर में रविवार को भी डायरिया के चार मरीज मिले। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। अब डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच में चार नए डायरिया की चपेट में आए मरीजों को चिह्नित किया है। इनमें श्रीकांत (10) रतिबाई (60), रेखारानी (60), गेंदारानी (63) भी डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को सीएचसी मड़ावरा में भर्ती किया गया है। शनिवार को भर्ती हुए चार मरीजों की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैंडपंप के दूषित पानी से डायरिया फैलने की आशंका पर उसका हत्था हटवा दिया था। अब पानी का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। सफाई कर्मचारियों की टीम ने गांव में सफाई अभियान चलाया।
-- -
72 घंटे तक दिखते लक्षण
चिकित्सकों के अनुसार डायरिया दूषित पानी से फैलने की स्थिति में मरीज में इसके लक्षण कभी 24 घंटे तो किसी मरीज में 36 घंटे, तो कइयों में 72 घंटे में भी आ जाते हैं। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि चिकित्सीय टीम गांव में 24 घंटे निगरानी कर रही है।