{"_id":"63b0670b9b2744066d5501f1","slug":"four-crore-proposal-sent-to-the-government-for-smooth-movement-on-the-roads-lalitpur-news-jhs23602898","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़कों पर सुगम आवाजाही के लिए शासन को भेजा चार कारोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़कों पर सुगम आवाजाही के लिए शासन को भेजा चार कारोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
ललितपुर। वर्ष 2022 में भले ही नगर की बदहाल सड़कों से आवाजाही सुगम न हो पाई हो, लेकिन अब वर्ष 2023 में इस सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद बन गई है। सड़कों पर सुगम आवागमन के लिए नगर पालिका ने शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण व सड़क के फुटपाथ को बनाने के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बेहतर सड़कें व नीचे फुटपाथ की समस्या से सुविधा मिलेगी।
शहर में चर्च से होकर जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सड़क के जगह-जगह कट व गड्ढों से लोगों को चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहनों का सुरक्षित निकलना तक मुश्किल बना हुआ है। बारिश के मौसम में जलभराव में कई पैदल चलने वाले राहगीर तक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। मार्ग जर्जर होने से लगभग शहर की आधी आबादी चक्कर लगाकर अभिलाषा पेट्रोल पंप से जाने को मजबूर हैं। वहीं शहर में अधिकांश सड़कों के फुटपाथ अधिक नीचे होने से भी वाहनों को पटरी से उतरने में परेशानी हो रही है। कई बार वाहन उतरने के चलते कई अनियंत्रित होकर गिर तक जाते हैं। यह समस्या शहर की अधिकांश सड़कों की बनी हुई है। इन जर्जर सड़कों से वर्ष 2022 में लोगों को भले ही राहत नही मिल पाई है।
अब पालिका ने शहर की लंबे समय से जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है। इनमें प्रमुख सड़कों के निर्माण का स्टीमेट बनाकर शासन को चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे सड़कों के साथ गहरे फुटपाथ की समस्याओं से भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह होंगे विकास कार्य
- जेल चौराहा से जामा मस्जिद से घुसयाना तक डामर मार्ग
- चर्च से जिला अस्पताल की ओर सीसी रोड का निर्माण
- कपूरी ठाकुर चौराहे से चर्च होकर तुवन चौराहा तक पटरी निर्माण
- जेल चौराहा से कपूरी ठाकुर चौराहा की ओर फुटपाथ पर ब्रिक्स व नाली निर्माण
- इलाईट चौराहा से ऑडीटोरियम की ओर फुटपाथ पर ब्रिक्स व नाली निर्माण
- तुवन चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा तक पटरी पर ब्रिक्स बिछाए जाने का कार्य
- तुवन चौराहा से शौचालय तक नहर किनारे वर्टिकल गार्डन
- वार्ड 15 में एक व वार्ड दो में दो सीसी रोड निर्माण
शहर में प्रमुख सड़क व फुटपाथों पर पेवर ब्रिक्स व नाली निर्माण के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाएगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद