{"_id":"65c516cb7279b6dc3d0566a5","slug":"four-crore-62-lakh-nine-roads-are-ready-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110048-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार करोड़ 62 लाख से नौ सड़कें बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार करोड़ 62 लाख से नौ सड़कें बनकर तैयार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में चार करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से नौ सड़कें तैयार हो गई हैं। इनमें विकास खंड बार में दो, महरौनी की एक, बिरधा की एक व तालबेहट की पांच सड़कें शामिल हैं।
मुख्यमंत्री त्वरित योजना से नौ सड़कों को शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी। इनका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रारंभ किया था। इन सड़कों में विकास खंड बार में ग्राम चिगलउआ में 32 लाख की लागत से पेवर ब्रिक्स रोड, ग्राम चंदावली में 53 लाख 89 हजार की लागत से पेवर ब्रिक्स रोड, विकास खंड महरौनी के ग्राम भैरा में 66 लाख 77 हजार रुपये की लागत से सड़क, विकास खंड बार में 18 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड, विकास खंड तालबेहट के ग्राम खांदी में 66 लाख 31 हजार की लागत से पूराकलां लिंक सीसी रोड, ग्राम खांदी के अमरार में 67 लाख 69 से सीसी रोड, ग्राम रामपुर में 78 लाख 63 हजार रुपये और इसी गांव में 28 लाख की लागत से एक और सड़क, ग्राम विजयपुरा में 50 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
ग्रामीण इलाके की इन महत्वपूर्ण नौ सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनसे आवागमन में लोगों को सुविधा होगी।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।