फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fountain that was damaged in Company Bagh, buzzed with colors

कंपनी बाग में खराब पड़ा फब्बारा फिर से हुआ रंगों से गुलजार

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fountain that was damaged in Company Bagh, buzzed with colors
ललितपुर। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में वर्षों से बंद चल रहा फव्वारा रंगों से गुलजार हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में तैयार किया गया फव्वारा कुछ समय बाद ही बंद हो गया था। जोकि जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंचने के कारण अपनी दुर्दशा बयां कर कर रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान विभाग ने इस फव्वारे को दुरुस्त कराकर पुन: लोगों के लिए चालू कर दिया।
शहर के मध्य नगर में प्रसिद्ध चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क है। जिसे आम बोलचाल में कंपनी बाग के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजी शासन काल में निर्मित यह पार्क शहर का एकमात्र पार्क है, जहां पर लोग सुबह-शाम टहलने के लिए आते हैं। कुछ वर्ष पूर्व इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए कई विकास कार्य किए गए। जिसमें पाथ-वे, व्यायाम के लिए चबूतरा व फव्वारे का भी निर्माण किया गया था। वर्ष 2004 में फव्वारे को रंगीन लाइटों से सुसज्जित कर इसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया था। लेकिन विभागीय लापरवाही व रख-रखाव के अभाव में यह फ व्वारा जीर्ण-शीर्ण हो गया था।
विज्ञापन

इस पार्क व फव्वारे की दशा सुधारने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने निर्देश जारी किए। जिसके चलते उद्यान विभाग ने इस फव्वारे में पाइपलाइन, नोजल सहित अन्य चीजों का सुधार कार्य करवाकर इसे शुरू करवाया। अब यह फव्वारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग प्रतिदिन शाम को इस फव्वारे की रंग-बिरंगी लाइट देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सात से नौ बजे तक सतरंगी लाइट से जगमग रहता है। इसमें हरी, नीली, पीली, आसमानी, गुलाबी, लाल और बैंगनी रंग की रोशनी दिखती है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कंपनीबाग में स्थित फव्वारा जोकि काफी समय से खराब अवस्था में पड़ा था उसे ठीक करा दिया गया है। कंपनी बाग को और अधिक आकर्षक करने के लिए काम कराए जाएंगे।
परवेज खान, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed