फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fountain, freedom fighter

अर्से से खराब पड़ा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फाउंटेन

Mon, 13 Sep 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
fountain, freedom fighter
ललितपुर। सूबे में चौरी चौरा शताब्दी समारोह वर्ष घोषित होने के बाद भी पाली कस्बा चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फव्वारे का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। फव्वारे की पाइपलाइन और रंग-बिरंगी लाइटें टूटी पड़ी हैं। वहीं पत्थर की जाली से बनी बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो रही है। नगर पंचायत प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण अब इस फव्वारे के किनारे फल विक्रेताओं की ठेलियां खड़ी होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन रामकुमार चौरसिया ने वर्ष 2015-16 में पाली तहसील मुख्यालय स्थित चौराहे पर रंग-बिरंगी लाइटों के साथ एक फव्वारा लगवाया था। इसमें एक शिला पट्टिका लगवाकर प्रमुख 10 स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके नाम दर्ज करा करा दिए थे ताकि आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी वीरगाथा को याद करती रहें, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते आज इस फव्वारे की दशा बदहाल है। इसमें लगे फव्वारे की पाइपलाइन सूखी पड़ी है और लाइटें व फव्वारे क्षतिग्रस्त हो गई। कभी मुख्य चौराहे की शान रहा यह फव्वारा आज बदहाली के आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन

--------------
मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरा चौरी शताब्दी समारोह के संबंध में कहा था कि इस साल चार फरवरी से अगले वर्ष चार फरवरी तक चौरी चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन की एक कार्ययोजना बनाकर सभी जिलों में शहीद स्मारक पर चौरी चौरा की घटना को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा गुमनाम रहे स्वतंत्रता सेनानियों के पते खोजकर उनके परिजनों को सम्मानित करें। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों के स्मारकों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दर्ज हैं नाम
1-स्व.चुन्नीलाल चौरसिया
2-स्व. खेमचंद्र चौरसिया
3-स्व. मंटू लाल चौरसिया
4-स्व. अयोध्या प्रसाद चौरसिया
5-स्व. रामनाथ खैरा
6-स्व. काशीराम चौरसिया
7-स्व. कन्हैया लाल फूलमाली
8-स्व. गोरेलाल चौरसिया उर्फ तुल्ले
9-स्व. हरिदास बाबू चौरसिया
10-स्व. गोविंद दास जैन
------------
सड़ रहा फव्वारा में भरा गंदा पानी
डेंगू और स्क्रब टाइफस बीमारियों के मद्देनजर स्वच्छता के कड़े निर्देश दिए गए हैं लेकिन यहां फव्वारा में भरा बारिश का पानी सड़ रहा है इसमें मच्छर पनप रहे लेकिन इस ओर जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे। यही वजह है कि नगर में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

----------
चौराहे पर लगे फव्वारा के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। फव्वारा पर स्वतंत्रता सेनानियों की शिला पट्टिका लगी है, इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ को प्रस्ताव तैयार कर फव्वारे का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिया जाएगा। रमेश चंद्र, एसडीएम

पाली चौराहे पर बना फव्वारा पर लगी स्वतंत्रता सेनानियों की शिलापट्ट

पाली चौराहे पर बना फव्वारा पर लगी स्वतंत्रता सेनानियों की शिलापट्ट- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed