फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former pakage in lalitpur first of purchase weat

किसानों को पैकेज से क्या मिलेगा बाद की बात, पहले गेहूं का भुगतान तो दिला दो सरकार

Fri, 15 May 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former pakage in lalitpur first of purchase weat
अमरपुर मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर उपज बेचने को ट्रैक्टरों की लगी कतार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। इस वैश्विक महामारी के दौर में जहां एक ओर सरकार किसानों के लिए राहत पैकेज में तरह-तरह की इमदाद की घोषणा कर रही है, वहीं हकीकत के धरातल पर किसानों को गेहूं खरीद की धनराशि मिल पाना भी मुश्किल हो रहा है। ललितपुर जिले में गेहूं खरीद का 12 करोेड़ रुपये अब तक किसानों को नहीं मिल पाया है। जिले में संचालित खरीद केंद्रों में गेहूं खरीद के भुगतान की समस्या हो रही है। उधर, मल्टीस्टेट कंपनियों ने भी भुगतान नहीं किया है। इसके मद्देनजर विभागीय अफसरों ने 25 करोड़ रुपये की मांग प्रबंध निदेशक पीसीएफ से की है।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जगह-जगह गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन पर गेहूं की खरीद चल रही है, लेकिन, अधिकांश स्थानों पर गोदाम फुल हो गए हैं, इस कारण जिले में एक दर्जन केंद्रों पर गेहूं खरीद बाधित है। अमरपुर मंडी में एफसीआई क्रय केंद्र पर खरीद ठप पड़ी है। उधर, किसान पांच से छह दिनों से तुलाई के लिए डेरा डाले हैं, जो किसान ट्रैक्टर- ट्रॉली किराए से लेकर गेहूं लाए थे, उनका किराया बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि टोकन नंबर आने के बाद भी तुलाई नहीं हो पा रही है। तुलाई का इंतजार करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली की संख्या पचास के करीब है। यही नहीं, गेहूं खरीद केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या बनी हुई है। ग्राम कारीटोरन निवासी किसान का टोकन 22 अप्रैल का लगा हुआ है, लेकिन उसकी तुलाई अब तक नहीं हो पाई है। अन्य केंद्रों पर किसान तुलाई के लिए परेशान भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी भुगतान की है, वे किसान जिनका गेहूं बिक चुका है, उनका करीब 12 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, मल्टीस्टेट कंपनियों ने करीब दस करोड़ रुपये का भुगतान पीसीएफ को नहीं किया गया है, जिससे किसानों को उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने किसानों का भुगतान कराने के लिए पच्चीस करोड़ रुपये की मांग की है। जिले में 62 केंद्रों पर खरीद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय दस से बारह केंद्रों पर उठान नहीं होने के कारण गेहूं खरीद बाधित है। इस समस्या को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। दो से तीन दिन में गेहूं उठान की समस्या का निदान होने की उम्मीद है।
राकेश त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
पंद्रह करोड़ चौदह लाख रुपये पंद्रह मई तक का भुगतान कर दिया गया है। इसे किसानों के बैंक खाते में डाला गया है।
रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed