{"_id":"604bce568ebc3e76a031290c","slug":"forest-guard-died-by-heart-attack-lalitpur-news-jhs1907175112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालत बिगड़ने से वन रक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालत बिगड़ने से वन रक्षक की मौत
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत पाली रेंज में तैनात वन कर्मी की हालत बिगड़ने मौत हो गई। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट निवासी प्रीतम (55) पुत्र लाड़ले वन विभाग के पाली रेंज में वन रक्षक के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे सीना में दर्द हुुआ। इसकी सूचना अपने रिश्तेदार पाली निवासी हेमंत को दी। रिश्तेदार वन रक्षक को उसके घर छपरट ले गया। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के बड़े पुत्र ने बताया कि चार भाई व एक बहन है।
घर में बेहोश मिले युवक की मौत, नशे के इंजेक्शन मिले
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र शिवकुमार बृहस्पतिवार की रात को पत्नी रुचि को घर के अंदर अचेत अवस्था में मिला। पत्नी आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। जांच पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में वीरेंद्र उसकी मां के घर छोड़कर अपने घर आ गया था। शाम को जब वह खाना लेकर घर पहुंची तो वीरेंद्र अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास में ही नशे की गोलियां व इंजेक्शन, सिरींज पड़ी मिलीं। ब्यूरो