फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest department recovered teak wood from saw machine

Lalitpur News: आरा मशीन से सागौन की लकड़ी को वन विभाग ने किया बरामद

Wed, 05 Nov 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Forest department recovered teak wood from saw machine
गौना रेंज के ग्राम पटउवा का मामला, चीरने के लिए लाई गई थी लकड़ी, विभाग ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वन विभाग ने गौना रेंज क्षेत्र में पटउआ स्थित एक आरा मशीन पर अवैध रूप से लाई गई सागौन की लकड़ी को बरामद किया। यहां भारी मात्रा में लकड़ी चीरने के लिए आई थी। विभाग ने इसे जब्त करते हुए आरा मशीन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह के निर्देश पर वनक्षेत्र में अवैध कटान व खनन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कई जगह पर छापा मारा जा रहा है। प्रभागीय निदेशक को सूचना मिली कि गौना रेंज अंतर्गत ग्राम पटउआ स्थित आरा मशीन पर अवैध रूप से काटकर सागौन की लकड़ी लाई गई है। इसे चीरा जाएगा। उन्होंने मौके पर उड़नदस्ता को रवाना किया और स्वयं मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

छापा के दौरान आरा मशीन पर रखी लकड़ी जब्त कर ली गई। प्रभागीय निदेशक ने बताया कि इसमें विभागीय संलिप्तता की जांच भी होगी। साथ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरंतर कई टीमें जिले में नियमित गश्त कर रही हैं। साथ ही वन क्षेत्र में अवैध खनन व कटान माफिया को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उन पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed