फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest department caught leopard hunter

Lalitpur News: वन विभाग ने तेंदुए के शिकारी को दबोचा

Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Forest department caught leopard hunter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन विभाग ने गौना रेंज के रिच्छा महौली वन ब्लॉक में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत होने के मामले में शिकारी को खोज निकाला है। उसके खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में वाद दायर कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
गौना रेंज में विगत तीन मार्च को रिच्छा महौली वन ब्लॉक में तेंदुआ मृत पाया गया था। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने उपप्रभागीय निदेश सतेंद्र तोमर को इसकी जांच सौंपी थी। जांच टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लकड़ी घसीटने के निशान का पीछा किया। मुखबिरों के आधार पर जांच अधिकारी व उनकी टीम शिकारी को खोजने में सफल रही। घटना स्थल के समीप ग्राम रसोई निवासी हरगोविंद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि दो मार्च की शाम पांच बजे उसकी झोपड़ी के नजदीक जहां जंगल की सीमा प्रारंभ होती है, वहां जंगली सुअर को दबोचने के लिए फंदा लगाया था। तीन मार्च की सुबह एक तेंदुआ फंस गया, जो घबराहट में पेड़ पर चढ़ गया। डालों में फंसकर उसी तार पर लटक कर उसकी मौत हो गई। आरोपी के बयानों के आधार पर विभागीय टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग ने जंगल के आसपास के गांव में खेत व अन्य जगहों पर क्लच वायर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी रेंजों को इस नियम को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
----------------------
विभाग ने कर्मचारियों को कार्रवाई से बचाया : तेंदुए की मौत के प्रकरण में विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, माना जा रहा था कि इस प्रकरण में बीट इंचार्ज व अन्य कर्मचारियों पर गाज गिरेगी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को बचा लिया।

--------------------------
तेंदुए की मौत के प्रकरण में प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी जांच समाप्त नहीं हुई है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article